फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: सड़क के कीचड़ में धरने पर बैठे पार्षद, 4 साल से अधूरे काम पर भड़का जनआक्रोश, तुरंत जागे अधिकारी

Fri, 21 Aug 2026 08:11 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore News: वार्ड 75 में पिछले 4 वर्षों से अधूरी पड़ी सड़क और बारिश के कारण फैले कीचड़ से तंग आकर स्थानीय पार्षद कुणाल सोलंकी और रहवासियों ने सड़क के कीचड़ में बैठकर अनोखा प्रदर्शन किया। इस विरोध के बाद तुरंत सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ। 
विज्ञापन
खुद पार्षद उतरे कीचड़ में तो तुरंत शुरू हुआ काम। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के वार्ड 75 स्थित भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में सड़क की बदहाली से परेशान पार्षद और रहवासियों ने नगर निगम के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। सड़क निर्माण नहीं होने से नाराज पार्षद कुणाल सोलंकी रहवासियों के साथ सड़क पर जमा कीचड़ में ही बैठ गए और धरना दिया। उन्होंने जल्द सड़क निर्माण पूरा कराने की मांग की। रहवासियों का कहना है कि यह सड़क लंबे समय से खराब है। बारिश होते ही पूरा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है। इससे पैदल राहगीरों के साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। रहवासी और पार्षद द्वारा प्रदर्शन के बाद नगर निगम ने सड़क का काम शुरू कर दिया गया है। धरना-प्रदर्शन खत्म हो गया है।
विज्ञापन


चार वर्षों से अधूरी सड़क का निर्माण
पार्षद कुणाल सोलंकी ने बताया कि हमने नगर निगम कमिश्नर और एडिशनल कमिश्नर से मुलाकात कर समस्या का समाधान करने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि सड़क का काम करीब 4 साल पहले शुरू हुआ था, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका है। यह सड़क वार्ड 75 और 77 के बीच आती है। अधूरे निर्माण के कारण आसपास के रहवासियों को लंबे समय से परेशानी उठानी पड़ रही है। हम पहले भी कई बार अधिकारियों से बात कर चुके थे लेकिन कोई रास्ता नहीं निकलने पर हमें विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। अधूरे रास्तों के कारण यहां पर लगातार हादसे हो रहे हैं और लोगों का जीवन दूभर हो गया है। 

बारिश में बढ़ीं आम जनता की परेशानियां
बारिश के दौरान इंदौर के कई इलाकों में खराब और अधूरी सड़कों के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जगह-जगह गड्ढों में पानी भरने और कीचड़ होने से वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वालों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रहवासी कई स्थानों पर सड़क निर्माण और मरम्मत की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें