वक्फ बोर्ड के मामले में भाजपा की विधायक और पूर्व मंत्री उषा ठाकुर का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि देशभक्तों को इस मुद्दे पर डटकर खड़े रहना चाहिए। भाजपा की पूर्व कैबिनेट मंत्री और इंदौर जिले के महू विधानसभा की वर्तमान विधायक उषा ठाकुर ने इंदौर कलेक्ट्रेट ऑफिस में मीडिया से चर्चा करते हुए यह बयान दिया। ठाकुर ने वक्फ बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि ‘आधे हिंदुस्तान पर वक्फ बोर्ड का कब्जा है।’