फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: सिटी बस में घूमे कलेक्टर, टूटी सड़कें और खुले चेंबर ठीक करने के निर्देश दिए

Wed, 11 Sep 2024 03:09 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

अनंत चतुर्दशी की तैयारियों के लिए कलेक्टर और पुलिस अधिकारियों ने किया निरीक्षण, मार्ग की व्यवस्थाओं पर सभी दलों को दिए निर्देश। 
 
विज्ञापन
बस में घूमकर कलेक्टर और अधिकारियों ने किया निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनंत चतुर्दशी के अवसर पर निकलने वाली पारंपरिक झांकियों, अखाड़ों तथा झांकी मार्ग का कलेक्टर ने निरीक्षण किया। उन्होंने सिटी बस में सवार होकर झांकी मार्ग को देखा और व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। नेताओं व अधिकारियों ने जेल रोड, राजवाड़ा, कृष्णपुरा छत्री, जवाहर मार्ग, गौराकुंड सहित अन्य झांकी मार्ग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कई जगह खामियां देखीं और अधिकारियों को तत्काल दुरुस्त करने के लिए कहा। उन्होंने रोड़ किनारे आवश्यक सुधार काम करने, पैंचवर्क करने, खुले चेंबर, नालियों को कवर करने, पेड़ों की डालियां छांटने, सड़क किनारे चूरी, मुरम डालने, अतिक्रमण हटाने के साथ ही समुचित मार्ग पर उचित लाइटिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

अतिक्रमण हटाने को कहा गया
इसके अलावा, खजूरी बाजार से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई, जिसका व्यापारियों ने विरोध किया। नगर निगम रास्ते के अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई कर रहा है, जिसके चलते मंगलवार सुबह निगम का अमला खजूरी बाजार सहित अन्य स्थानों पर पहुंचा और जेसीबी से खाली पड़े प्लॉट से कबाड़ का सामान हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें