फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: हिंदू बहनें मुसलमानों को राखी न बांधें, महामंडलेश्वर रामदास महाराज बोले सनातन के खिलाफ बड़ी साजिश

Fri, 08 Aug 2025 02:47 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में राखी के दिन शराब की बोतल देने वाली वायरल रील ने धार्मिक माहौल गरमा दिया है। संत समाज ने इसे हिंदू संस्कृति का अपमान बताया और सरकार से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
रामदास महाराज - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में हिंदू त्योहारों पर आपत्तिजनक रील बनाए जाने को लेकर संत समाज ने सख्त नाराजगी जताई है। महामंडलेश्वर रामदास महाराज ने हिंदू बहन-बेटियों से अपील की है कि वे केवल हिंदू भाइयों को ही राखी बांधें। उन्होंने कहा कि किसी मौलवी या मुस्लिम युवक को राखी न बांधें और न ही उन्हें अपने घर बुलाएं। यह लोग पहले राखी बंधवाते हैं और बाद में घात लगाकर बहन-बेटियों व उनके परिवार को लव जिहाद में फंसा देते हैं। उनका आरोप है कि सनातन धर्म को बदनाम करने के लिए विदेशों से फंडिंग कर इस तरह की गतिविधियां करवाई जाती हैं।
विज्ञापन


सरकार से कार्रवाई की मांग
महामंडलेश्वर रामदास महाराज ने कहा कि पवित्र त्योहारों पर अश्लील या आपत्तिजनक रील बनाकर सनातन को बदनाम किया जा रहा है। पूजा की थाली में शराब की बोतल रखकर रील बनाने वालों का समाज से बहिष्कार होना चाहिए। सरकार को ऐसे लोगों की रील पर तुरंत प्रतिबंध लगाकर उनके खिलाफ केस दर्ज करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ईद जैसे मौकों पर हिंसक घटनाओं पर कोई सवाल नहीं उठाता, लेकिन सनातन त्योहारों पर अशोभनीय कंटेंट बनाकर बदनाम करने की कोशिश होती है। केंद्र सरकार से उन्होंने ऐसे लोगों की पहचान कर सोशल मीडिया और बैंक खातों की जांच कर कठोर दंड देने की मांग की।

राखी पर शराब देने का वीडियो वायरल
गुरुवार को इंदौर में सोशल मीडिया पर रक्षाबंधन त्योहार का मजाक उड़ाने वाली एक रील सामने आई। इसमें एक युवती अपने भाई को राखी बांधने के बाद शराब की बोतल देती नजर आ रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। बजरंग दल ने आरोप लगाया कि भारतीय त्योहारों के साथ जानबूझकर खिलवाड़ किया जा रहा है। वायरल वीडियो में युवती पूजा की थाली में शराब की बोतल रखकर भाई को टीका लगाती है, आरती उतारती है और फिर उसे शराब पिलाती है।
विज्ञापन


हिंदू संगठनों की चेतावनी
वायरल वीडियो को लेकर हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर हिंदू संस्कृति के साथ छेड़छाड़ जारी रही तो सख्त जवाब दिया जाएगा। हिंदू जागरण मंच के समरसता विभाग के संयोजक तन्नू शर्मा ने कहा कि हिंदू त्योहारों के समय कुछ विशेष लोग गलत जानकारी और विवादित वीडियो वायरल करते हैं, जिन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। संगठनों का कहना है कि भारतीय संस्कृति और धार्मिक भावनाओं का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें