फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: ठंड और प्रदूषण से इंदौर में 'वायरल' विस्फोट, MYH-जिला अस्पताल में मरीजों की लाइनें

Thu, 23 Oct 2025 08:56 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में बदलते मौसम और बढ़ते प्रदूषण के कारण वायरल बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। एमवायएच और जिला अस्पताल सहित शहर के अन्य अस्पतालों की ओपीडी डेढ़ गुना तक बढ़ गई है।
विज्ञापन
एमवाय अस्पताल में लगी लंबी लाइन। फोटो- जयेश मालवीय - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में मौसम के लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी मौसमी बीमारियों ने लोगों को घेर लिया है। तबीयत बिगड़ने पर लोग सीधे अस्पतालों का रुख कर रहे हैं, जिसके चलते अस्पतालों की ओपीडी (OPD) में लगभग डेढ़ गुना की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस सप्ताह एमवायएच, जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों में वायरल का प्रकोप स्पष्ट दिखा, जिससे बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। कई मरीजों को भर्ती करने की नौबत भी आ रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: इंदौर में उद्योगपति प्रवेश अग्रवाल के घर लगी आग, दम घुटने से हुई मौत

प्रदूषण और ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें
अक्टूबर की शुरुआत से ही तापमान में हो रहे बदलाव को चिकित्सक बीमारियों का कारण बता रहे थे, लेकिन दीपावली के त्योहार के बीच यह स्थिति और गंभीर हो गई। पहले से ही मच्छर जनित बीमारियां बढ़ रही थीं, अब सर्दी के कारण जुकाम और शरीर में जकड़न के मरीज बढ़ गए हैं। इसके साथ ही, प्रदूषण के कणों के हवा में मिलने से बीमारियों का ग्राफ और ऊपर चढ़ गया है। जिला अस्पताल समेत अन्य सरकारी अस्पतालों और निजी क्लीनिकों पर मरीजों की भारी भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन


डॉक्टरों की सलाह: गर्म पानी पिएं, ठंडी चीजों से परहेज करें
गुरुवार को भी इंदौर के जिला अस्पताल और एमवायएच में मरीजों की भारी भीड़ रही। पिछले कुछ दिनों से यहां पर ओपीडी एक हजार के पार पहुंच रही है। यह सामान्य दिनों की तुलना में डेढ़ गुना तक अधिक है। इनमें ज्यादातर मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार और छाती में जकड़न की समस्या लेकर पहुंचे हैं। एमजीएम के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने कहा कि मौसम बदलने से बीमारियां बढ़ रही हैं। लोगों को अपने खान-पान में बदलाव करते हुए गर्म पानी पीने की आदत डालनी चाहिए और ठंडी सामग्री से परहेज करना चाहिए। सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी के मुताबिक, बदलते मौसम को देखते हुए मरीजों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और जरूरत पड़ने पर मरीजों को भर्ती भी किया जा रहा है।

डेंगू और मलेरिया का खतरा भी बढ़ा
तापमान में गिरावट के साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। पिछले कुछ दिनों में डेंगू और मलेरिया के मरीजों के ग्राफ में भी इजाफा हुआ है। मलेरिया विभाग इनकी मॉनिटरिंग कर रहा है और स्वास्थ्य विभाग 'सरकारी अभियान' के तहत लोगों को जागरूक भी कर रहा है।
विज्ञापन


वायरल फैल रहा, स्वच्छता का ध्यान रखें
डॉ. घनघोरिया ने वायरल के बढ़ते प्रकोप से बचने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि अपने हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोएं, बाहरी भोजन से बचें, मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का उपयोग करें और फुल बाजू के कपड़े पहनें। साथ ही, नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें