फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: विजयवर्गीय ने कहा-मैं महू चले गया तो रमेश मेंदोला को जगह दी, अब उनकी भी जवाबदारी बनती है

Mon, 15 Jan 2024 08:16 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

विजयवर्गीय और मेंदोला की राजनीति साथ-साथ शुरू हुई थी, लेकिन 90 के दशक में विजयवर्गीय को चार नंबर विधानसभा से टिकट मिल गया और वे विधायक बन गए। मेंदोला लंबे समय तक निगम की राजनीति करते रहे।
विज्ञापन
विजयवर्गीय के साथ विधायक मेंदोला। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर संक्राति के मौके पर दो नंबर विधानसभा में आयोजित पतंगोत्सव के मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भाषण में अपने खास समर्थक विधायक रमेश मेंदोला पर चुटकी ली।

उन्होंने कहा कि छह दिन पहले ठंड थी,लेकिन अब गर्मी लगने लगी है। जैसे ही सर्दी को पता चला कि भगवान सूर्यनारायण आ रहे है। वह चली गई और भगवान सूर्यनारायण को जगह देे दी। हमें भी इस त्योहार से सीख लेना चाहिए। हम आगे निकल जाए और किसी को जगह दे दे। जैसे मैं महू चले गया तो रमेश मेंदोला को जगह दी। अब मेंदोला की जवाबदारी बनती है।

विज्ञापन


विजयवर्गीय की बात सुनकर सब हंस दिए। अब समर्थक विजयवर्गीय की बातों के अर्थ खोज रहे हैै। उनका कहना है कि मेंदोला ने विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों में सबसे ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज कराई है। आगामी लोकसभा चुनाव में वे इंदौर से दावेदारी कर सकते है।

मेंदोला ने तीन नंबर से मांगा था टिकट

विजयवर्गीय और मेंदोला की राजनीति साथ-साथ शुरू हुई थी, लेकिन 90 के दशक में विजयवर्गीय को चार नंबर विधानसभा से टिकट मिल गया और वे विधायक बन गए।

मेंदोला लंबे समय तक निगम की राजनीति करते रहे, लेकिन वर्ष 2008 में विजयवर्गीय मेंदोला के टिकट के लिए अड़ गए। तब मेंदोला तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांग रहे थे,लेकिन संगठन ने मेंदोला को दो नंबर से टिकट दे दिया और विजयवर्गीय को महू विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें