फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: भविष्य की तकनीकों के साथ, धर्म और संस्कृति का मिलन, छात्रों ने दिखाए जीवन के रंग

Sat, 28 Dec 2024 06:30 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: अलग अलग वर्गों में छात्रों की प्रस्तुति ने पैरेंट्स और अतिथियों का मन मोह लिया, बेहतर शिक्षा के साथ मूल्यों को प्रधानता देने की बात समझाई गई। 
 
विज्ञापन
कार्यक्रम में बच्चों ने रामायण पर प्रस्तुति दी। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने भविष्य की तकनीकों का परिचय दिया तो मूल्यों और संस्कारों का महत्व भी बताया। छात्रों ने अलग अलग प्रस्तुतियों से जीवन के विभिन्न रंगों को प्रस्तुत किया। लाभ मंडपम में हुए विद्या विजय बाल मंदिर के वार्षिक उत्सव में कई वर्गों में प्रस्तुतियां हुई। मंथन थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में रामायण, कृष्ण लीला हुई तो फिल्मी एक्ट बाबूराव, डिस्को डांस, नृत्य (फोक डांस), और टॉलीवुड के रंग भी देखने को मिले।
विज्ञापन


अचीवर्स हुए सम्मानित
नृत्य, नाटक, संगीत एवं खेलों से जुड़े कई कार्यक्रमों में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बोर्ड एग्जामिनेशन और खेल के अचीवर्स छात्रों को समानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अभिनव शाह एवं महेंद्र शर्मा मौजूद रहे। संचालक कुणाल दोगने, जुगल किशोर गुर्जर और प्राचार्य भुवनेश गीते ने छात्रों को जीवन में मूल्यों का महत्व बताया। गुर्जर समाज विकास समिति के उपाध्यक्ष राजेश फुलरे, विश्वामित्र अवॉर्डी वीरेंद्र पवार और नरेंद्र मुकाती ने भी छात्रों को संबोधित किया। 

शिक्षा और संस्कार दोनों जरूरी
कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने छात्रों को समझाया कि आज के समय में शिक्षा के साथ संस्कार भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। यदि आप उच्च शिक्षित हैं लेकिन आपके जीवन में मूल्य नहीं हैं तो आप सफल नहीं हो पाएंगे। कार्यक्रम का संचालन चांदनी पाहुजा व आकांक्षा अरजरिया ने किया एवं आभार रंजना देशमुख एवं संगीता गीते ने माना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें