फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में हिन्दू युवती के साथ दो युवक मिले, करणी सेना की शिकायत पर गिरफ्तार, साथी भाग गया

Mon, 24 Aug 2026 07:15 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के लसूडिया इलाके की एक होटल में हिंदू युवती के साथ दो युवकों के ठहरने की सूचना पर करणी सेना के पदाधिकारियों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
होटल से एक युवक गिरफ्तार - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर पुलिस ने लसूडिया क्षेत्र की एक होटल से एक मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया है, जो एक हिंदू युवती के साथ होटल में रुका था। युवक का एक साथी होटल से भाग गया। आरोप है कि दोनों युवती को नशा करा रहे थे। उनके कमरे से शराब और आपत्तिजनक वस्तुएँ भी मिली हैं। पुलिस ने युवक के मोबाइल की जाँच की तो उसमें गांजे की तस्वीरें और कई युवतियों के साथ वॉट्सऐप चैटिंग मिली। होटल के कमरे से कंडोम और सेक्सवर्धक गोलियाँ भी मिली हैं।

विज्ञापन




करणी सेना के पदाधिकारियों को मिली थी सूचना
होटल में हिंदू युवती के साथ दो युवकों के रुके होने की जानकारी करणी सेना के पदाधिकारियों को मिली थी। इसके बाद वे होटल पहुँचे और हंगामा करने लगे। इसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुँची और होटल से दोनों युवकों को पकड़ने का प्रयास किया। युवक से जब पुलिसकर्मियों और करणी सेना के पदाधिकारियों ने पूछा तो उसने अपना नाम लक्की बताया। जब उससे सख्ती की गई तो उसने कहा कि उसका नाम फैजान है और वह खजराना में रहता है। फैजान के साथ उसका साथी अमन भी था। वह होटल से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अजब-गजब एमपी: ई-अटेंडेंस के चक्कर में ट्यूब पर बैठकर नदी पार कर रहे शिक्षक, जान हथेली पर रखकर पहुंच रहे स्कूल

चाकू के साथ मिली एमडी ड्रग्स की पुड़िया
उसके बारे में बताया गया कि वह नकली पुलिसवाला बनकर लोगों से एमडी बरामद कर उन्हें केस में फंसाने की धमकी देता है और रुपये ऐंठता है। पुलिस ने फैजान के मोबाइल की भी जाँच की तो उसमें गांजे के अलावा चाकू और एमडी की पुड़िया की तस्वीर मिली। पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि अमन और उसका दोस्त अवैध नशे के कारोबार में भी लिप्त हैं। जब फैजान को गिरफ्तार किया गया तो वह काफी नशे में था। पुलिस ने नशा उतरने के बाद उससे उसके दोस्त के ठिकाने के बारे में भी पूछताछ की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें