फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: पिकनिक मनाने गए दो युवक भैरव कुंड में डूबे, प्रशासन की चेतावनी कर रहे नजरअंदाज

Mon, 21 Jul 2025 06:31 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर जिले के भैरव कुंड पिकनिक स्पॉट पर रविवार को नहाते समय दो युवक डूब गए। गौरव और विवेक अपने-अपने दोस्तों के साथ घूमने आए थे।
विज्ञापन
भैरव कुंड - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर जिले के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट भैरव कुंड में रविवार को पिकनिक मनाने गए दो युवक डूब गए। गौरव पिता राजेश कांचले, निवासी रामकृष्ण कॉलोनी और विवेक पिता भरत वर्मा (32), निवासी अभिनंदन नगर, अपने 6-6 दोस्तों के साथ भैरव कुंड घूमने पहुंचे थे। कुंड में नहाते समय गौरव डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए विवेक ने पानी में छलांग लगाई, लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों ही युवक पानी में समा गए। 
विज्ञापन


घटना के बाद मचा हड़कंप, पुलिस व ग्रामीण पहुंचे मौके पर
घटना के बाद युवकों के दोस्तों ने जोर-जोर से शोर मचाकर मदद मांगी, जिस पर आसपास के ग्रामीण और फिर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया कि दोनों युवक अलग-अलग ग्रुप में आए थे लेकिन पिकनिक स्थल पर साथ में नहा रहे थे। भैरव कुंड का क्षेत्र लगभग 300 फीट गहरा है और घने जंगलों के बीच स्थित है। इसका ऊपरी भाग इंदौर जिले में आता है, जबकि नीचे का हिस्सा देवास जिले के उदयनगर थाना क्षेत्र में आता है।

पहले भी हो चुकी हैं कई दुर्घटनाएं, फिर भी नहीं रुक रही भीड़
खुड़ैल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोहाड़ी, गिद्दायाखो, हत्यारीखो जैसे इलाकों में पिछले दो वर्षों में 8 से 10 लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है। पूर्व घटनाओं को देखते हुए डीएसपी उमाकांत चौधरी और कम्पेल चौकी प्रभारी सत्येंद्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में पुलिस ने इन स्थानों पर बड़ा अभियान चलाया था। लोगों को इन खतरनाक स्थलों पर जाने से मना किया गया, जगह-जगह चेतावनी सूचना पटल लगाए गए और भीड़ को हटाया गया, लेकिन इसके बावजूद पिकनिक स्पॉट्स पर लोगों की आवाजाही लगातार जारी है।
विज्ञापन


एक छात्र और एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की दर्दनाक कहानी
मृतक विवेक पेशे से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) था, जबकि गौरव कक्षा 12 का छात्र था। गौरव ने घर पर अपने पिता से यह कहकर निकला था कि "मैं दस-पंद्रह मिनट में आता हूं," लेकिन दोस्तों के साथ नहाने के लिए भैरव कुंड चला गया। इस दुखद घटना ने दोनों परिवारों को गहरे शोक में डाल दिया है और प्रशासन के लिए एक बार फिर चेतावनी स्वरूप है कि इन पिकनिक स्थलों की निगरानी और सख्ती और बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें