फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में जहर से दो आत्महत्याएं, घर में ही छिपे थे दर्द के राज

Thu, 19 Jun 2025 07:00 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: पहली घटना द्वारकापुरी इलाके में हुई, जहां घरेलू विवाद के कारण एक महिला ने जहर खा लिया, जबकि दूसरी घटना मल्हारगंज क्षेत्र में हुई, जहां एक मशीन ऑपरेटर ने मानसिक तनाव के चलते जहर खा लिया। 
विज्ञापन
सोनू गोयल - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर जहर खाकर आत्महत्या करने की घटनाएं सामने आई हैं। एक घटना द्वारकापुरी इलाके में हुई, जहां घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने जहर खा लिया। दूसरी घटना मल्हारगंज क्षेत्र में हुई, जहां एक मशीन ऑपरेटर ने मानसिक तनाव के कारण जहर खा लिया। दोनों ही व्यक्तियों की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


Indore Weather Update: बारिश आते ही लगने लगे जाम, कारों पर गिरे पेड़, कई जगह जलभराव

द्वारकापुरी में महिला की आत्महत्या, बेटी से विवाद बना कारण
द्वारकापुरी पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय सोनू पत्नी लालू ने बुधवार दोपहर अपने घर में जहर खा लिया। घटना के वक्त उनके पति घर पर नहीं थे। हालत बिगड़ने पर पड़ोसियों ने सोनू को महावीर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसने जहर खाया है। इसके बाद सोनू को जिला अस्पताल और फिर एमवाय अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, सोनू की अपनी बड़ी बेटी से कुछ कहासुनी हुई थी, जिससे वह परेशान थी। यह विवाद उनके पार्लर जाने के बाद हुआ था और इसके बाद उसने यह कदम उठाया। घटना के समय सोनू के पति रिश्तेदार के घर मक्सी गए हुए थे। सूचना मिलने पर वे तुरंत लौटे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

मल्हारगंज में युवक ने की आत्महत्या, मानसिक तनाव बताया गया कारण

विज्ञापन

मल्हारगंज क्षेत्र में 30 वर्षीय धर्मेंद्र यादव ने भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। धर्मेंद्र पेशे से ब्रेकर मशीन ऑपरेटर थे और घटना के समय घर पर अकेले थे। जब परिवारवालों को इस बारे में पता चला, तो उनका भाई गगनदीप धर्मेंद्र को तुरंत एमवाय अस्पताल लेकर गया, लेकिन इलाज के दौरान देर रात उनकी भी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, धर्मेंद्र पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे, लेकिन आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

पुलिस ने दोनों मामलों में शुरू की जांच, आत्महत्या के कारणों पर हो रही जांच

विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आत्महत्या मामलों में जांच शुरू कर दी है और दोनों घटनाओं की गहनता से जांच की जा रही है। पहली घटना में घरेलू विवाद और दूसरी में मानसिक तनाव को आत्महत्या के कारण के रूप में सामने रखा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पूरी जांच की जाएगी और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें