फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो छात्र, दोनो की मौत

Thu, 23 May 2024 06:52 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

राऊ पुलिस के अनुसार मृतकों के नाम दिव्यांश पिता मनोज कानूनगो व नीरज पिता मनोहर पटेल है। दोनो इंदौर मेें सिलिकाॅन सिटी में मकान किराए पर लेकर रहते थे। वे बीफार्म की पढ़ाई कर रहे थे। पुलिस ने दोनो के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे है।
विज्ञापन
इस अपार्टमेंट में हुआ हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के राऊ क्षेत्र की सिलिकाॅन सिटी में हाईटेंशन लाइन से करंट लगने के कारण दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों देवास जिले के रहने वाले थे और इंदौर के सिलिकॉन सिटी में किराए का फ्लैट लेकर बीफॉर्मा की पढ़ाई कर रहे थे। दोनों बुधवार रात गैलरी में खड़े थे, इसी दौरान पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से उन्हें करंट लगा। हादसे में तीसरा दोस्त बच गया, उसे भी करंट लगा था, लेकिन वह छिटक कर दूर हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


राऊ पुलिस के अनुसार मृतकों के नाम दिव्यांश पिता मनोज कानूनगो व नीरज पिता मनोहर पटेल हैं। दोनों बीफॉर्मा की पढ़ाई कर रहे थे। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे। बताया जा रहा है कि पहले दिव्यांश हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया था। नीरज उसे बचाने पहुंचा तो उसे भी झटका लगा। करंट लगने से उनके शरीर झुलस गए थे। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। रहवासी दोनों को निजी अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। रात को वे भी सिलिकाॅन सिटी पहुंचे।

दोस्त मनन खाना बना रहा था
अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर किराए के फ्लैट में तीनों दोस्त रहते थे। तीसरा दोस्त मनन खाना बना रहा था, जबकि दिव्यांश और नीरज फ्लैट की गैलरी में बाहर खड़े थे। मनन को पहले दिव्यांश की चीख सुनाई दी तो वह किचन से बाहर दौड़ा। इस बीच नीरज भी जोर से चीखा। मनन को भी गैलरी में जाने पर झटका लगा, लेकिन दूर गिरने की वजह से वह मामूली घायल हुआ।
विज्ञापन


गैलरी से मात्र चार फीट है दूर हाईटेंशन लाइन, बिल्डर पर दर्ज होगा केस
अपार्टमेंट में गैलरी से मात्र चार फीट दूर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। बुधवार रात बार बार बिजली गुल हो रही थी। इस मामले में लापरवाही पाए जाने पर पुलिस बिल्डर व फ्लैट मालिक पर केस दर्ज कर सकती है, क्योंकि हाईटेंशन लाइन करीब होने के बावजूद तीसरी मंजिल का निर्माण कराया गया था और फ्लैट में हाईटेंशन लाइन के पास ही गैलरी भी दी गई थी। नगर निगम अफसर भी अपार्टमेंट का नक्शा जांचेंगे, ताकि यह पता चल सके कि अपार्टमेंट में अवैध निर्माण तो नहीं किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें