फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में दो अफसरों को मिली सजा,टीआई वर्मा बने एसआई, एएसआई को बनाया आरक्षक

Sat, 25 Oct 2025 05:48 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आयुक्त संतोष सिंह ने शुक्रवार को टीआई वर्मा को दो साल के लिए और एएसआई शर्मा को पांच साल के लिए पदावनत कर दिया। इस केस में एक आरक्षक को बर्खास्त किया जा चुका है। वर्मा साल 1994 में सब इंस्पेक्टर बने थे।
विज्ञापन
ब्लैकमेलिंग के केस में दो पुलिस अफसर पदावनत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुष्कर्म के एक मामले में महिला की शिकायत के बाद आरोपी से 20 लाख रुपये लेकर केस रफादफा करने के मामले में पुलिस आयुक्त संतोष सिंह ने कड़ा कदम उठाया है। एमआईजी थाने के पूर्व टीआई अजय वर्मा को पदावनत करते हुए उन्हें सब इंस्पेक्टर बना दिया गया है, जबकि इसी थाने के एएसआई धीरज शर्मा को आरक्षक बना दिया गया है।

ये भी पढ़ें- कैफे जा रही आस्ट्रेलिया की दो खिलाडि़यों के साथ छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

दुष्कर्म का यह मामला 2022 का है। एक पीड़ित महिला ने एमआईजी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में वर्मा, शर्मा व एक अन्य आरक्षक ने आरोपी पक्ष से सांठगांठ कर मामले को रफादफा किया। यह मामला उजागर होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आंतरिक जांच के आदेश दिए थे। साथ ही रिश्वत के आरोपी पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया था।

 

 

इसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आयुक्त संतोष सिंह ने शुक्रवार को टीआई वर्मा को दो साल के लिए और एएसआई शर्मा को पांच साल के लिए पदावनत कर दिया। इस केस में एक आरक्षक को बर्खास्त किया जा चुका है। वर्मा साल 1994 में सब इंस्पेक्टर बने थे। वर्ष 2021 में उन्हें थाना प्रभारी बनाया था। वे डीएसपी बनने की दौड़ में थे,लेकिन दो साल बाद सब इंस्पेक्टर पद से ही सेवानिवृत होंगे। एएसआई धीरज शर्मा वर्ष 2007 में आरक्षक बना था। फिर पदोन्नति हुई, लेकिन अब फिर आरक्षक बन गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें