फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: गायब हुआ समीर कुएं में मिला, खेल-खेल में दोस्तों ने ही दिया था धक्का

Wed, 11 Feb 2026 07:33 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के खजराना क्षेत्र में एक नाबालिग की मौत के मामले में पुलिस ने उसके दो दोस्तों को हिरासत में लिया है। खेल के दौरान हुए मामूली विवाद में दोस्तों ने समीर राठौर को कुएं में धक्का दे दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खजराना पुलिस ने एक नाबालिग लड़के की संदिग्ध मौत के मामले की गुत्थी सुलझाते हुए उसके दो दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि खेल-खेल में हुए विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि दोस्तों ने ही उसे कुएं में धकेल दिया जिससे उसकी जान चली गई।
विज्ञापन


खेल के दौरान हुआ था विवाद
पुलिस के अनुसार समीर राठौर अपने दोस्तों के साथ खेलने के लिए निकला था। पटेल नगर का रहने वाला समीर जब काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में उसका शव पुष्प विहार कॉलोनी के पास एक गहरे कुएं में मिला। शुरुआती दौर में समीर के साथ मौजूद दोनों दोस्त पुलिस को गुमराह करते रहे और उन्होंने साथ होने की बात से साफ इनकार कर दिया था।

सख्ती के बाद कबूला सच
थाना प्रभारी मनोज सेंधव ने बताया कि जब संदेही नाबालिगों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने पूरी घटना का खुलासा कर दिया। आरोपियों ने स्वीकार किया कि खेल के समय उनकी समीर से कहासुनी हुई थी। इसी विवाद के दौरान उन्होंने समीर के साथ गाली-गलौज की और उसे जोर से धक्का दे दिया। धक्का लगने के कारण समीर सीधे कुएं में जा गिरा।
विज्ञापन


डर के कारण हो गए थे फरार
समीर को कुएं में गिरता देख दोनों नाबालिग दोस्त बुरी तरह डर गए थे। उन्होंने उसे बचाने या किसी को सूचना देने के बजाय वहां से भागना बेहतर समझा। वे अपने-अपने घर चले गए और चुपचाप सो गए। पुलिस ने अब इन दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, मारपीट और धमकाने की धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें