फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर के एमटीएच अस्पताल में हुआ जुड़े सिर वाला बच्चा

Wed, 23 Jul 2025 10:36 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आधे घंटे चले ऑपरेशन के बाद गर्भ से शिशु को निकाला गया। जिनका शरीर एक है, लेकिन दो सिर है। जन्मे शिशु के बाकी अंग ठीक है। उनका वजन 2.83 किलो ग्राम है और शिशु ठीक है। उसे शिशु वार्ड में डाॅक्टरों की देखरेख में रखा गया है।
विज्ञापन
जुड़वा बच्चा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के एमटीएच अस्पताल में सिर से जुड़े अनूठे बच्चे का जन्म हुआ है। शिशु का जन्म ऑपरेशन द्वारा हुआ है। फिलहाल मां और शिशु की हालत ठीक है। दो दिन पहले 22 वर्षीय रुसा पति वीर सिंह भिलाला अस्पताल में भर्ती हुई थी। डाक्टरो को सोनोग्राफी में पता चल चुका था कि जुड़वा सिर वाला शिशु गर्भ में है। ऑपरेशन के बाद जन्म लेने वाले बच्चे को शिशु वार्ड में रखा है। जन्मे बच्चे का वजह 2.82 किलो है।

 

देवास निवासी रुसा को डाक्टरों ने इंदौर के अस्पताल में रैफर किया था। लेबर पेन के साथ वह बुधवार सुबह अस्पताल में भर्ती हुई।सीजेरियन डिलेवरी के लिए गर्भवती महिला का ऑपरेशन डॉ नीलेश दलाल के मार्गदर्शन में एमटीएच हॉस्पिटल की टीम द्वारा किया गया। आधे घंटे चले ऑपरेशन के बाद गर्भ से शिशु को निकाला गया। जिनका शरीर एक है, लेकिन दो सिर है। जन्मे शिशु के बाकी अंग ठीक है। उनका वजन 2.83 किलो ग्राम है और शिशु ठीक है। उसे शिशु वार्ड में डाॅक्टरों की देखरेख में रखा गया है।

 

इसलिए होते है एक शरीर से जुड़े जुड़वा बच्चे

डाक्टरों का कहना है कि दो सिर वाले जुड़वा बच्चे पैदा होने की स्थिति तब होती है,जब निषेचन अंडे से बनने वाला भ्रूण पूरी तरह अगल होने के बजाए जुड़ा रहता है। गर्भावस्था के शुरुआती चरण में ही जुड़े होने से फिर वे एक साथ भ्रूण बनते है और विकसित होते है। इसे मोनोजाईगोटिक जुड़वा कहा जाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें