फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: बायपास पर अधूरे फ्लायओवर और अंडरपास से बढ़ रहे हादसे, बारिश से पहले काम पूरा करने के निर्देश

Mon, 27 Apr 2026 06:04 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore News: मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बायपास पर लगने वाले ट्रैफिक जाम, बंद स्ट्रीट लाइट और अधूरी सर्विस रोड पर नाराजगी जताई। अर्जुन बड़ौद, झलारिया और एमआर-10 के प्रोजेक्ट्स को बारिश से पहले पूरा करने का कहा है। 
विज्ञापन
इंदौर देवास बायपास पर जगह जगह निर्माण कार्य अधूरे हैं। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्जुन बड़ौद, झलारिया, एमआर-10 और रालामंडल में बन रहे फ्लायओवर में लगातार लेटलतीफी हो रही है। इसकी वजह से न सिर्फ ट्रैफिक जाम हो रहा है बल्कि हादसे भी बढ़ते जा रहे हैं। इन सभी वजह से जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने अपने निज निवास कार्यालय पर एनएचएआई द्वारा संचालित विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस बैठक में मुख्य रूप से फ्लायओवर और अंडरपास के कार्यों की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गई। मंत्री ने निर्माण कार्यों की धीमी गति और बायपास पर लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम को लेकर सख्त रुख अपनाया।
विज्ञापन


ट्रैफिक जाम और अधूरे निर्माण कार्यों पर नाराज हुए सिलावट
समीक्षा के दौरान मंत्री सिलावट ने बायपास पर लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम पर गहरा असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अधूरे निर्माण कार्यों और सर्विस रोड की खराब स्थिति के कारण वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों और सर्विस रोड के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर तुरंत ठीक किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लाइटिंग की व्यवस्था न होने और सर्विस रोड अधूरी रहने से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसका निराकरण तत्काल अनिवार्य है।

प्रमुख परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति
बैठक में बताया गया कि अर्जुन बड़ौद में 1 किलोमीटर लंबी 6 लेन सड़क और 60 मीटर चौड़े अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में यहां डामरीकरण का कार्य प्रगति पर है। मंत्री ने निर्देश दिए कि रोड मार्किंग और लाइटिंग का काम जल्द पूरा कर इसे टेस्टिंग के लिए शुरू किया जाए। इसी प्रकार झलारिया और एमआर-10 पर निर्माणाधीन अंडरपास के कार्यों को बारिश का मौसम शुरू होने से पहले अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आएंगे
इन सभी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का निर्माण कार्य अतिशीघ्र पूर्ण होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा इनका औपचारिक लोकार्पण कराया जाएगा। इस समीक्षा बैठक के दौरान एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रवीण यादव, अपर आयुक्त श्रृंगार श्रीवास्तव और मंडल अध्यक्ष रवि वाजपेई मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें