फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: बीआरटीएस पर कटे सैकड़ों पेड़, नए ब्रिज छीन रहे शहर की हरियाली

Mon, 09 Dec 2024 08:57 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: विकास के नाम पर विनाश, सूखे और गर्मी से जूझ रहे इंदौर में पेड़ों की कटाई थमने का नाम नहीं ले रही। 
 
विज्ञापन
कटे हुए सैकड़ों पेड़ प्रकृति का विनाश दिखा रहे। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में पेड़ों की कटाई थमने का नाम नहीं ले रही है। विकास के नाम पर इंदौर में पिछले कुछ सालों में लाखों पेड़ों की बलि ले गई। इन दिनों बीआरटीएस पर सैकड़ों की संख्या में पेड़ों की कटाई चल रही है। यहां से आने जाने वाले लोग भी पेड़ों की इस कटाई को देखकर रुक जाते हैं। बीआरटीएस टूटने वाला है और इसमें नए ब्रिज बनने वाले हैं। पेड़ों की कटाई देवास नाका से विजय नगर क्षेत्र में कई जगह चल रही है। मेट्रो के लिए भी बड़ी संख्या में लगातार पेड़ काटे जा रहे हैं। 
विज्ञापन


पेड़ों को बचाने का सोचना चाहिए
पर्यावरणविद् ओपी जोशी कहते हैं कि विकास जरूरी है लेकिन प्रकृति का विनाश करके हम खुश नहीं रह सकते। मेट्रो, ब्रिज या अन्य प्रोजेक्ट्स के लिए पेड़ों की कटाई को कम से कम करना चाहिए। जितना हो सके पेड़ों को बचाने का सोचना चाहिए। पिछले कुछ साल में बड़ी संख्या में पेड़ों को काटा गया है जिससे भूजल स्तर गिरा है और शहर के तापमान में भी वृद्धि हुई है। 

नए पौधे लगाएंगे
इंदौर नगर निगम उद्यान विभाग के प्रमुख चेतन पाटिल कहते हैं कि जहां पर भी पेड़ों को हटाया जा रहा है उनकी जगह नए पौधे लगाए जाते हैं। नगर निगम शहर में हर जगह हरियाली लाने के प्रयास कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें