बस हादसे मेें घायलों को इंदौर लाया गया।
- फोटो : अमर उजाला
इंदौर से अशोक नगर जा रही बालाजी ट्रेवल्स की बस पचोर रोड पर हादसे का शिकार हो गई। हादसे केे कुछ घायलों को सुबह उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लाया गया। तेजी से बस चला रहे ड्रायवर ने बस को ब्रिज से नीचे गिरा दिया। बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे।
इंदौर लाए गए घायलों ने बताया कि इंदौर से जब बस अशोक नगर के लिए निकली तो ड्रायवर बस काफी तेज चला रहा था। कुछ यात्रियों ने उसे टोका ,लेकिन वह नहीं माना। मक्सी के पास ढाबे पर ड्रायवर ने बस पौन घंटे के लिए रोकी थी। इसके बाद ड्रायवर ने बस काफी तेज चलाना शुरू कर दी। बस चलाते समय वह बार-बार मोबाइल देख रहा था। तब भी वह बस की स्पीड कम नहीं कर रहा था। पचोर रोड पर ड्रायवर का बस पर कंट्रोल नहीं रहा और उसने बस ब्रिज से नीचे गिरा दी।
22 घायल इंदौर भेजे
बस हादसे में गंभीर रुप से घायल 22 यात्रियों को उपचार के लिए पहले शाजापुर भेजा गया,लेकिन वहां इलाज के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं होने से घायलों को इलाज केे लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल भेज दिया गया। किसी घायल का हाथ फ्रैक्चर हुुआ है तो किसी के पैरों में चोट आई हैै। घायलों में पांच यात्री इंदौर के निवासी है, जो यहां से ही बस में सवार हुए थे।