फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर देवास में लंबा जाम, राखी पर आफत, एक घंटे से फंसे वाहन और जिम्मेदार गायब

Fri, 08 Aug 2025 10:55 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: लगातार लग रहे जाम के बावजूद भी किसी को कोई फर्क नहीं पड़ रहा, पुलिस और प्रशासन मौन बना हुआ है और लोग परेशान हैं। 
विज्ञापन
लंबे जाम में फंसे हुए हैं लोग - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर से देवास के बीच रोड पर लंबा जाम लगा हुआ है। वाहन एक घंटे से अधिक समय से फंसे हुए हैं। राखी के पहले लोग अपने अपने घरों को जाने के लिए निकले और जाम में फंस गए। इंदौर के आगे से ही जाम लगना शुरू हो गया है जो देवास तक चल रहा है। बसें, दो पहिया वाहन और कारें बड़ी संख्या में जाम में फंसे हुए हैं। 
विज्ञापन


इंदौर देवास के बीच जाम का वीडियो देखें...

हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं सुधरे हालात
गौरतलब है कि इंदौर देवास के बीच बन रहे ब्रिज के कारण लंबे समय से वहां पर जाम लग रहा है। जाम में फंसने के कारण कई लोगों की मौत होने के बाद हाईकोर्ट ने इस मामले पर तुरंत सुधार करने के निर्देश दिए थे लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। 

त्यौहार पर लोग परेशान
कल राखी का त्यौहार है और लोग शाम से ही जाम में फंस रहे हैं। इंदौर के विजय नगर से लेकर देवास नाके तक लगातार वाहन फंस रहे हैं। इसके बाद आगामी चौराहों पर भी लगभग यही हालात बने हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें