फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: ट्रैफिक सुधारने के लिए दिनभर कार्रवाई, गाड़ियां जब्त की, अवैध दुकानों को हटाया

Thu, 07 Nov 2024 08:40 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: ट्रैफिक अवरुद्ध करने पर कई वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई भी की गई, यातायात को सुगम बनाने के लिए फुटपाथ एवं सड़कों से हटाया गया सामान।
 
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान अधिकारी भी मौके पर रहे। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलेक्टर आशीष सिंह एवं नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन द्वारा इंदौर में यातायात को सुगम बनाने के लिए संयुक्त रूप से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज जोन क्रमांक 17 के अंतर्गत सांवेर मेन रोड पर बाणगंगा थाना से मॉडर्न चौराहे तक फुटपाथ एवं सड़क पर रखे गए सामान को हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान लगभग 45 दुकानों का चालान भी बनाया गया और लगभग 60 दुकानदारों को फुटपाथ से शेड एवं सामान हटाने की चेतावनी दी गई। टू व्हीलर चालकों को भी रोड पर अपने वाहन पार्क नहीं करने की चेतावनी दी गई। कार्रवाई के दौरान 6 टू व्हीलर एवं एक कार जब्त भी किया गया। 
विज्ञापन


दुकानदारों के चालान भी बनाए
दुकानदारों के द्वारा गंदगी फैलाने और ट्रैफिक अवरुद्ध करने पर 22 हजार 900 रुपये के चालान बनाये गए। इसके अतिरिक्त मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत ट्रैफिक विभाग द्वारा चालानी कार्यवाही की गई। कार्यवाही में 2 ट्रक सामान जप्त किया गया तथा भविष्य में आवागमन बाधित न हो इसे दृष्टिगत रखते हुए सामान फुटपाथ और सड़क पर ना रखने की चेतावनी दी गई।

कार्रवाई के दौरान भी बिगड़ा यातायात
इस कार्रवाई में अपर कलेक्टर ज्योति शर्मा,  एसडीएम ओमनारायण सिंह बड़कुल एवं एसीपी ट्रैफिक नरेश अनोठिया, जोनल अधिकारी नरेंद्र कुरील एवं ट्रैफिक सूबेदार चंदन खटीक, एसआई दुलीचंद राजोरिया एवं आरक्षक चंदन पाल, नगर निगम का रिमूवल एवं झोनल स्टाफ तथा ट्रैफिक पुलिस का अमला उपस्थित रहा। कार्रवाई के दौरान भी यातायात बिगड़ता रहा जिसे व्यवस्थित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें