फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: छठ महापर्व- इंदौर में डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, परिवार की खुशहाली की मनोकामना की

Thu, 07 Nov 2024 08:10 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सूर्य के अस्त होने के बाद परिवार अपने-अपने घरों की तरफ लौटे और दिनभर बना गए पकवान और प्रसाद को ग्रहण किया। अब शुक्रवार सुबह सूर्य उदय के समय फिर व्रतधारी कुंड पर आएंगे और सूर्य की पूजा करेंगे।
विज्ञापन
इंदौर मेें मना छठ पर्व। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर मेें छठ महापर्व केे तीसरे दिन गुरुवार को व्रतधारियों ने डूबतेे सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की खुशहाली की मनोकामना मांगी। शहर में डेढ़ सौ से ज्यादा स्थानों पर कुंड बनाए गए थेे। जिसमें नगर निगम के टैंकरों से साफ पानी भरा गया था।

 

शाम को व्रत करने वाले परिवार कुंड स्थलों पर पूजन सामग्री के साथ जुटने लगे और कुंड मेें खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इंदौर मेें विजय नगर, पिपलियाहाना तालाब, स्कीम-54, तुलसी नगर, सुखलिया ग्राम सहित कई क्षेत्रों में छठ महापर्व मनाया गया। आयोजन स्थल पर छठ माता की पूजा भी महिलाएं करती नजर आई।

विज्ञापन


सूर्य के अस्त होने के बाद परिवार अपने-अपने घरों की तरफ लौटे और दिनभर बना गए पकवान और प्रसाद को ग्रहण किया। अब शुक्रवार सुबह सूर्य उदय के समय फिर व्रतधारी कुंड पर आएंगे और सूर्य की पूजा करेंगे। धर्मग्रंथों के अनुसार गुरुवार को कार्तिक शुक्ल की षठी तिथि थी। इसे सूर्य जयंती भी कहा जाता हैै। इस दिन अग्नि पूजा का काफी महत्व रहता है।

 

छठ माता के गीत गूंजे, आतिशबाजी भी हुई

कुंड स्थलों पर पूजा के साथ जश्न जैसा माहौल था। ज्यादातर स्थानों पर छठ माता के गीत गूंज रहे थे और लोग आतिशबाजी भी कर रहे थे। विजय नगर के उद्यान में आकर्षक रोशनी की गई थी। ढोलक की थाप पर युवतियां नृत्य कर रही थी तो युवक आतिशबाजी कर महापर्व को उत्सव का रुप दे रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें