फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: गर्मी से बचने के लिए इंदौर के चौराहों पर निगम लगा रहा ग्रीन नेट, 25 से ज्यादा चौराहों पर लगाएंगे

Mon, 17 Mar 2025 07:50 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore News: आमतौर पर शहरवासी टेरेस गार्डनों पर पौधों को तेज धूप से बचाने के लिए ग्रीन छायादार नेट का इस्तेमाल करते है। अब उसका उपयोग शहर के प्रमुख चौराहों पर नगर निगम कर रहा है।
विज्ञापन
चौराहों पर निगम ने लगाई ग्रीन नेट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में मार्च माह में ही गर्मी के तेवर तीखे हो चले हैं। शहर के चौराहों पर वाहनों के कारण तापमान और बढ़ा रहता है। वहां गर्मी से वाहन चालकों को बचाने के लिए नगर निगम ने ग्रीन नेट बांधने का काम शुरू कर दिया है। कुछ वार्डों में पार्षद भी अपने स्तर पर यह काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर में पेड़ों की कटाई रोकने के लिए कई संस्थाएं एकजुट, चरणबद्ध आंदोलन से सरकार को जगाएंगे

इंदौर में गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के जतन होने लगे हैं। आमतौर पर शहरवासी टेरेस गार्डनों पर पौधों को तेज धूप से बचाने के लिए ग्रीन छायादार नेट का इस्तेमाल करते हैं। अब उसका उपयोग शहर के प्रमुख चौराहों पर नगर निगम कर रहा है। एक से डेढ़ मिनट तक सिग्नल पर खड़े रहने के दौरान वाहन चालकों को गर्मी से राहत मिले, इसलिए नगर निगम ने अभी से नेट बांधने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रंगपंचमी पर इंदौर में रहेगा स्थानीय अवकाश, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
विज्ञापन


दरअसल चौराहों पर दो पहिया वाहनों के अलावा कारें भी खड़ी रहती है। एसी चलने के कारण कारों के भीतर तो ठंडी हवा रहती है, लेकिन कार के आसपास का तापमान ज्यादा रहता है। इस कारण आस पास खड़े वाहन चालकों को भी तेज गर्मी का अहसास होता है।

रविवार को इंदौर के लेटर्न चौराहे पर ग्रीन नेट लगाई गई। इसके बाद एमआईजी, हाईकोर्ट तिराहा, पलासिया चौराहा पर भी नेट नजर आएगी। बताया जा रहा है कि 25 से ज्यादा चौराहों पर नेट बांधी जाना है। यह प्रयोग नगर निगम ने पिछले साल भी कुछ चौराहों पर किया था। हवा में नेट न गिरे, इसलिए कुछ चौराहों पर लोहे के स्थाई एंगल भी लगाए गए हैं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें