फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: नाबालिगों को बना दिया था टीआई ने सट्टे का आरोपी, ली थी परिजनों से रिश्वत, अब हुआ डिमोशन

Sat, 11 Jan 2025 07:26 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

बच्चे मेघदूत उपवन के बाहर मिले थे। इसके बाद एक बच्चे के परिजन के रिश्तेदारों से दस हजार की रिश्वत भी ली गई थी। इसकी शिकायत पुलिस अफसरों को मिली थी। तब इसकी जांच शुरू हुई थी। जांच में पाया गया कि अवैध वसूली में थाना प्रभारी रवींद्र गुर्जर भी शामिल है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी का डिमोशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में टीआई रहते है स्कूली बच्चों को आनलाइन सट्टे में फंसाने वाले थाना प्रभारी का पुलिस आयुक्त संतोष सिंह ने डिमोशन किया है। विजय नगर थाने के प्रभारी रहे रवींद्र गुर्जर को निरीक्षक बनाया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा ब्लैकमेलिंग में शामिल एक एसआई और आरक्षक की वेतनवृद्धि भी रोकी है। मामला पिछले साल का है। विजय नगर थाना क्षेत्र में एसआई संजय धुर्वे ने आनलाइन सट्टा खेलने का आरोप लगाकर कुछ स्कूली बच्चों को पकड़ा था।

 

बच्चे मेघदूत उपवन के बाहर मिले थे। इसके बाद एक बच्चे के परिजन के रिश्तेदारों से दस हजार की रिश्वत भी ली गई थी। इसकी शिकायत पुलिस अफसरों को मिली थी। तब इसकी जांच शुरू हुई थी। जांच में यह भी पाया गया कि अवैध वसूली में थाना प्रभारी रवींद्र गुर्जर भी शामिल है।

 

इसकी जांच के बाद रिपोर्ट पुलिस आयुक्त को सौंप दी गई थी। तब तत्कालीन पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर का तबादला होने के कारण मामला ठंडे बस्ते में चला गया था, लेकिन अब फिर पुराने केस की फाइल खुली तो दोषी पाए गए तत्कालीन टीआई गुर्जर को एसआई बना दिया गया। तीन वर्ष तक एसआई रहेंगे। इसके अलावा एसआई संजय धुर्वे व सिपाही लोकेंद्र सिंह की एक वेतनवृद्धि रोकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें