फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में तीन दिनी दत्त जयंती हीरक महोत्सव शुक्रवार से, भैय्याजी जोशी होंगे शामिल

Thu, 23 Oct 2025 01:20 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में नाना महाराज तराणेकर ने 75 साल पहले दत्त जयंती महोत्सव शुरू किया। नाना महाराज तराना गांव में रहते थे। तुकोजीराव महाराज के आग्रह पर वे इंदौर आकर बस गए थे।  उन्होंने इंदौर में दत्त महोत्सव की शुरुआत की। 
विज्ञापन
दत्त जयंती हीरक महोत्सव 24 से 26 अक्टूबर तक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाना महाराज तराणेकर संस्थान इंदौर और त्रिपदी परिवार द्वारा दत्त जयंती हीरक महोत्सव 24 से 26 अक्टूबर तक रामबाग के समीप पुलिस ग्राउंड पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में आरएसएस के पूर्व सहकार्यवाह भैय्याजी जोशी, राष्ट्रीय सेविका समिति प्रमुख वंदनीय शांताक्का, पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन व कंचन गडकरी सहित अन्य अतिथि शामिल होंगे। समारोह में मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, कर्नाटक से भी अनुयायी शामिल होंगे।

विज्ञापन


24 अक्टूबर को सुबह आठ बजे धार्मिक विधि व वैदिक पूजन होगा। इसमें 57 दंपतियों द्वारा तुला दान किया जाएगा। शाम को सांस्कृतिक आयोजन होंगे। 25 अक्टूबर को साढ़े सात सौ महिलाएं सत्यनारायण पूजन करेंगी। इसके बाद वक्ता अपने विचार रखेंगे। इसके अलावा एक पुस्तक का विमोचन भी होगा। 26 अक्टूबर को दतात्रय व नाना महाराज का राजोपचार पूजन होगा। इसके अलावा महाप्रसादी का आयोजन भी होगा।

75 साल पहले शुरू किया था दत्त जयंती महोत्सव
इंदौर में नाना महाराज तराणेकर ने 75 साल पहले दत्त जयंती महोत्सव शुरू किया था। नाना महाराज उज्जैन के समीप तराना गांव में रहते थे। वहां उन्होंने दत्त मंदिर की स्थापना की थी। इसके बाद महाराजा तुकोजीराव होलकर के आग्रह पर वे इंदौर आकर बस गए थे। फिर उन्होंने इंदौर में दत्त महोत्सव की शुरुआत की।
विज्ञापन


वर्ष 1993 में उनका निधन हो गया तो बाबा साहेब तराणेकर ने इस महोत्सव को मनाने की परंपरा को बरकरार रखा। बाबा साहेब के शिष्य परिवार को देशभर में त्रिपदी परिवार के नाम से भी जाना जाता है। देश विदेश में इसकी 300 से ज्यादा शाखाएं हैं। इस साल 75 वर्ष पूर्ण होने पर इस महोत्सव को धूमधाम से मनाया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें