फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर चिडि़याघर में प्रदेश के पहले 14 डी थिएटर का लोकार्पण, 170 रुपये टिकट

Sun, 16 Aug 2026 04:25 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में अब दर्शकों को मनोरंजन का नयाअनुभव मिलने जा रहा है। 16 अगस्त से यहां  14-डी थिएटर की शुरुआत होगी, जहां  दृश्यों को दर्शक केवल देखेंगे ही नहीं, बल्कि आवाज, कंपन, हवा, पानी के जरिए उन्हें महसूस भी कर सकेंगे।  

विज्ञापन
चिडि़याघर में प्रदेश के पहले 14 डी थिएटर का लोकर्पण - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में 16 अगस्त से दर्शकों को आधुनिक तकनीक से जुड़ा नया आकर्षण देखने को मिलेगा। चिड़ियाघर में तैयार 14-डी थिएटर का लोकार्पण रविवार को मुख्यमंत्री ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट में सरकार का पैसा नहीं लगा, लेकिन आय जरुर होगी। दर्शकों को भी इस थिएटर का अच्छा अनुभव होगा। बीते एक महीने से इसका तकनीकी परीक्षण और ट्रायल चल रहा था। अब यह पूरी तरह दर्शकों के मनोरंजन के लिए तैयार है। इस थिएटर में जाने के लिए दर्शकों को 170 रुपये का टिकट लेना होगा। इसमें भूलभुलैया का भी लुत्फ दर्शक ले सकेंगे।

विज्ञापन

 

यह प्रदेश का पहला ऐसा चिड़ियाघर होगा, जहां 14-डी थिएटर की सुविधा उपलब्ध होगी। इस प्रोजेक्ट पर पिछले वर्ष मार्च में पीपीपी मॉडल के आधार पर काम शुरू किया गया था। जिस स्थान पर थिएटर विकसित किया गया है, वह जमीन लंबे समय से खाली पड़ी थी, जिसे अब आधुनिक मनोरंजन के रूप में विकसित किया गया है।
 

14-डी थिएटर में दर्शकों को केवल फिल्म देखने का अनुभव नहीं मिलेगा, बल्कि वे दृश्यों को महसूस भी कर सकेंगे। यदि स्क्रीन पर बादलों की गर्जना दिखाई जाएगी, तो उसकी आवाज और कंपन का अनुभव होगा। बारिश के दृश्य के दौरान पानी की हल्की फुहारें महसूस होंगी, जबकि तेज हवा वाले दृश्यों में हवा का प्रभाव भी दर्शकों तक पहुंचेगा। पहाड़ों से नीचे उतरने या तेज गति से आगे बढ़ने जैसे दृश्यों में सीटें भी उसी अनुरूप हिलेंगी, जिससे वास्तविकता जैसा रोमांच पैदा होगा।

विज्ञापन

 

प्रबंधन के मुताबिक, थिएटर में कुल 14 विशेष इफेक्ट्स एक साथ काम करेंगे। इनमें ध्वनि, कंपन, गति, हवा और पानी महसूस कराने जैसी तकनीकें शामिल हैं, जो दर्शकों को आभासी दुनिया का जीवंत अनुभव देंगी।
 

चिड़ियाघर में केवल 14-डी थिएटर ही नहीं, बल्कि कई अन्य नई सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं। इनमें होलोग्राम जू प्रमुख आकर्षण होगा, जहां दर्शकों को हवा में जीव-जंतुओं की थ्रीडी आकृतियां दिखाई देंगी। इससे ऐसा महसूस होगा, मानो जानवर उनके सामने मौजूद हों। इसके अलावा जंगल सफारी, आकर्षक वॉटरफॉल, आधुनिक कैफेटेरिया और भूलभुलैया जैसी सुविधाओं पर भी काम किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें