फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: सेल्फी लेने रुका था आरोपी और कर दी महिला खिलाड़ियों से छेड़छाड़, मंत्री ने कहा- कड़ा एक्शन लें

Sat, 25 Oct 2025 06:33 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस घटना को शर्मनाक बताया और कहा कि इससे देश के सम्मान को ठेस पहुंची है। इस मामले में कठोर एक्शन लेना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई देश की प्रतिष्ठा पर धब्बा लगाने की कोशिश न करे।
विज्ञापन
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में आस्ट्रेलिया की दो महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़छाड़ का मुद्दा गरमा गया है। पुलिस को पता चला कि आरोपी सेल्फी लेने के बहाने खिलाड़ियों के पास रुका था और उन्हें छूने लगा। इससे महिला खिलाड़ी अहसज हो गईं और युवक को रोका। इसके बाद वह सहम गईं और आरोपी भाग गया था। इस घटना को लेकर एमपीसीए अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया का बयान आया है। उन्होंने कहा कि दो महिला खिलाड़ियों के साथ इस तरह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।

ये खबर भी पढ़ें: Indore News: कैफे जा रही ऑस्ट्रेलिया की दो खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

हमारी गहरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। मध्य प्रदेश और खासकर इंदौर मेहमानों के सम्मान के लिए जाना जाता है। एक व्यक्ति के अनुचित आचरण से प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। हम स्थानीय प्रशासन के एक्शन की सराहना करते हैं। उन्होंने तत्परता से आरोपी को पहचाना और उसे गिरफ्तार कर लिया। एमपीसीए जांच एजेंसियों का हर संभव सहयोग करने के लिए तैयार हैं। उधर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस घटना को शर्मनाक बताया और कहा कि इससे देश के सम्मान को ठेस पहुंची है। इस मामले में कठोर एक्शन लेना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई देश की प्रतिष्ठा पर धब्बा लगाने की कोशिश न करे। आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी हमारी धरती पर खेलने आए हैं। उनके सम्मान और सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है।

लंगड़ाता हुआ नजर आया आरोपी

विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में आजाद नगर निवासी अकील को गिरफ्तार किया है। शनिवार को उसे मेडिकल के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया। उसके एक हाथ और पैर में फ्रेंक्चर हुआ है। वह लंगड़ता हुआ पुलिस वाहन तक लोगों को जाता हुआ नजर आया। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा-74 और 78 के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें