फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: 8 डिग्री पर पारा, 5 दिसंबर से और तेज होगी ठंड, मौसम विभाग ने दिया अलर्ट

Wed, 03 Dec 2025 10:06 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में रात का तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री नीचे गिरकर 8.4 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि 5 दिसंबर से ठंड का असर और तेज होगा।
विज्ञापन
दिन में भी कोहरा छाया हुआ है। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर का तापमान लगातार 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। सोमवार से शुरू हुई तेज हवाओं का असर बुधवार को भी देखने को मिला, जिससे दिनभर ठिठुरन महसूस की गई। रात और सुबह के समय ठंड काफी ज्यादा रही और शहर के कुछ बाहरी इलाकों में सुबह के वक्त कोहरा भी छाया रहा।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विभाग के अनुसार हिमालयी क्षेत्र में 5 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने जा रहा है। इसका सीधा असर मध्य प्रदेश के मौसम पर पड़ेगा। अनुमान है कि अगले दो दिनों में यानी 6 और 7 दिसंबर को प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा। उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण इंदौर सहित ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभाग में कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें...
Indore News: एयरपोर्ट पार्किंग में चल रही 'वसूली', पीएम तक पहुंची शिकायत
विज्ञापन


तापमान में गिरावट
बीते सोमवार और मंगलवार की रात भी शहर में काफी ठंड रही। बुधवार को इंदौर में दिन का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम था। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 8.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य तापमान से 4.4 डिग्री कम है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक इस बार उत्तरी राज्यों में नवंबर के पहले ही हफ्ते में बर्फबारी शुरू हो गई थी। इसी वजह से मध्य प्रदेश में ठंडी हवाएं जल्दी पहुंच गईं। हालांकि, नवंबर के आखिरी सप्ताह में हवा की दिशा बदलने से ठंड थोड़ी कम हो गई थी, लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से सर्दी का जोर फिर बढ़ने वाला है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें