फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: मेरा निलंबन वापस लो वरना कोर्ट में घसीट दूंगा, सफाई मित्र की निगम कमिश्नर को चुनौती

Fri, 04 Apr 2025 02:53 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के सफाई मित्र ने अपने निलंबन के बाद नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा को पत्र लिखकर निलंबन निरस्त करने की मांग की है। सफाई मित्र ने धमकी दी है कि यदि उनका निलंबन नहीं हटाया गया, तो वह कोर्ट में मामला दर्ज करेंगे। 
विज्ञापन
करोसिया को निलंबित करते निगमायुक्त - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम के सफाई मित्र ने अपने निलंबन के बाद नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा को पत्र लिखकर अपने निलंबन को दो दिन में निरस्त करने की मांग की है। उसने यह भी कहा कि यदि उसका निलंबन निरस्त नहीं किया गया तो वह कोर्ट का रुख करेगा। यह मामला जनसुनवाई में सामने आया, जहां निगमायुक्त ने अनुकम्पा नियुक्ति के मामले में प्रभारी स्वास्थ्य सेवा यूनिट राजेश करोसिया, जिनका मूल पद सफाई मित्र है, को फटकार लगाते हुए निलंबित कर दिया। आयुक्त का कहना है कि जिस महिला को अनुकम्पा नियुक्ति दी जा रही है, वही पात्र है, और ऐसे तमाम मामलों का समाधान अब तय समयसीमा में किया जाएगा।
विज्ञापन


Indore News: युवती से विवाद के बाद छात्र ने खाया जहर, इकलौता बेटा जाने से बेसुध हुए परिजन

अनुकम्पा नियुक्ति के मामले में हुआ निलंबन
मंगलवार को जनसुनवाई में सफाई मित्र पंकज की पत्नी कविता ने अपनी अनुकम्पा नियुक्ति की मांग लेकर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा से मुलाकात की थी। पंकज की मृत्यु के बाद कविता को अनुकम्पा नियुक्ति का हक था। आयुक्त ने फाइल की जांच करने के बाद नियुक्ति में हुए विलंब को लेकर प्रभारी स्वास्थ्य सेवा यूनिट के अधिकारी राजेश करोसिया को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि दो घंटे के भीतर अनुकम्पा नियुक्ति आदेश लेकर आओ, अन्यथा खुद को निलंबित मान लो। 
विज्ञापन


निलंबन के कारण मानसिक प्रताड़ना हो रही
हालांकि तीन घंटे बाद अनुकम्पा नियुक्ति आदेश जारी हो गया, लेकिन आयुक्त ने राजेश करोसिया को निलंबित कर दिया। इसके बाद राजेश करोसिया ने आयुक्त को पत्र लिखकर कहा कि कविता को अनुकम्पा नियुक्ति का अधिकार नहीं है, और इस कारण से उनका आदेश जारी नहीं किया गया था। उन्होंने मृतक के वारिसों द्वारा दिए गए पत्र भी संलग्न किए और बताया कि इस निलंबन के कारण उन्हें मानसिक प्रताड़ना हो रही है। उन्होंने दो दिन में अपने निलंबन को निरस्त करने की मांग की, अन्यथा वह कोर्ट में मामला दर्ज करेंगे।
विज्ञापन


आयुक्त बोले कविता ही अनुकम्पा नियुक्ति की पात्र हैं
नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा से जब इस मामले पर प्रतिक्रिया ली गई, तो उन्होंने कहा कि कविता ही अनुकम्पा नियुक्ति की पात्र हैं। आयुक्त के अनुसार, मृतक सफाई मित्र का पहली पत्नी से तलाक हो गया था और उनके बच्चे नाबालिग हैं, इसीलिए उनकी दूसरी पत्नी कविता को ही अनुकम्पा नियुक्ति का अधिकार होता है। हालांकि, दस्तावेजों की जांच की जा रही है और इस प्रकार के अन्य मामलों का भी समयसीमा में निवारण किया जाएगा। आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि वेरिफिकेशन और अन्य प्रक्रिया निगम अपने स्तर पर करेगा, और उन्होंने अपने निलंबन और अनुकम्पा नियुक्ति के आदेश को सही बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें