भाजपा कार्यालय के पास बनी दुकान हटाई गई
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
भाजपा कार्यालय के पास स्थित खुली शराब की दुकान को नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बंद करवा दिया। इस मामले में ठेकेदार ने भी कई प्रयास किए, लेकिन नगर अध्यक्ष ने उसे स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि किसी भी हालत में भाजपा कार्यालय के पास शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। ठेकेदार ने इस स्थिति में कई दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन उसक कोई प्रयास काम नहीं आया। सुमित मिश्रा ने इसे नकारते हुए, ठेकेदार को स्पष्ट किया कि कार्यालय के पास ऐसी दुकान का कोई स्थान नहीं है, क्योंकि यह भाजपा कार्यालय सभी के लिए मंदिर जैसा सम्मान रखता है।
Indore News: सड़क हादसे में म्यूजिक डायरेक्टर की दर्दनाक मौत, बाइक को टक्कर मारकर फरार हुआ वाहन
ठेकेदार से अन्य जगह देखने को कह
सुमित मिश्रा ने ठेकेदार को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि भाजपा कार्यालय के पास शराब की दुकान के लिए जगह नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, उन्होंने ठेकेदार को आसपास के क्षेत्र में दुकान के लिए अन्य स्थानों की भी तलाश करवाई।
पूर्व में भी हुआ था विरोध
भा.ज.पा. कार्यालय के पास शराब की दुकान के खुलने पर पिछले वर्ष भी विरोध हुआ था। हालांकि, आबकारी विभाग द्वारा दिए गए ठेके के बाद प्रशासन इसे बंद नहीं करवा पाता, क्योंकि इससे राजस्व का नुकसान होता है। इसी कारण शराब की दुकानें आसानी से शिफ्ट नहीं हो पातीं। इस बार भी जावरा कम्पाउंड की उक्त शराब दुकान का ठेका किसी अन्य ने लिया था, लेकिन नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने स्पष्ट घोषणा की थी कि भाजपा कार्यालय के पास शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। उन्होंने कलेक्टर आशीष सिंह को भी इस बारे में सूचित किया था।
पूर्व कांग्रेस विधायक को भी समझाया
शराब दुकान के ठेकेदार ने अत्यधिक राशि चुकाकर लाइसेंस फीस जमा की थी, इसलिए वह दुकान को खोलने के लिए हरसंभव प्रयास करता रहा। भाजपा नेताओं द्वारा भी सुमित मिश्रा पर दबाव डालने की कोशिश की गई, लेकिन यह कोई परिणाम नहीं निकला। अंततः, नगर अध्यक्ष मिश्रा ने पूर्व कांग्रेस विधायक विशाल पटेल से भी इस बारे में चर्चा की और उन्हें राजी किया कि वे 1 अप्रैल से इस दुकान को किराए पर शराब ठेकेदार को न दें। इसके बाद, आज सुबह ठेकेदार ने विरोध के चलते दुकान नहीं खोली।