फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: 15 किमी पैदल चलकर आए छात्र, स्कूल की इमारत जर्जर, कभी भी गिर जाएगी

Fri, 25 Jul 2025 08:47 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: कलेक्टर से नहीं हुई मुलाकात, अपर कलेक्टर गौरव बैनल ने बनाई जांच टीम, एक साल पहले भी बच्चों ने कलेक्टर कार्यालय आकर की थी शिकायत। 
विज्ञापन
सड़क पर पोस्टर लेकर जाते छात्र - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महू के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय गुरुकुलम के बच्चे 15 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्टर आशीष सिंह से स्कूल की अव्यवस्थाओं की शिकायत करने पहुंचे। बच्चों ने बताया कि वहां पर कई विषयों के शिक्षक नहीं हैं, स्कूल की इमारत जर्जर हो चुकी है और प्रिंसिपल निकिता मेहरा बुरा बर्ताव करती हैं। बच्चों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मीडिया को बताया कि प्रिंसिपल कहती हैं अगर बात करना है तो अंग्रेजी में करो वरना मुझसे बात करने मत आना। बच्चों से स्कूल के शौचालय भी साफ करवाए जाते हैं और उन्हें तेज बारिश के बीच भी स्कूल की खतरनाक इमारत में पढ़ने को मजबूर होना पड़ रहा है। 7 साल पहले नई इमारत का काम शुरू हुआ था जो कुछ साल पहले बंद हो गया और फिर शुरू ही नहीं हो पाया।
विज्ञापन


भोजन भी घटिया
12वीं कक्षा के प्रियांशु मौरे ने बताया कि घटिया क्वालिटी का भोजन दिया जाता है और कई शिकायतों के बाद भी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। 11वीं के जयदीप डावर ने बताया कि प्राचार्य से शिक्षक भी पीड़ित हैं। स्कूल में फैली अव्यवस्था और छात्रावास में सुविधा नहीं मिलने के कारण लंबे समय से परेशान छात्रों ने बताया कि हाल ही में एक छात्रा को पैनिक अटैक आया था और उस दौरान उसे स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में बहुत देर की और छात्रा आधे घंटे तड़पती रही। छात्रावास से बच्चों को अस्पताल ले जाने के लिए वाहन उपलब्ध कराया गया है, लेकिन उसका उपयोग प्राचार्य द्वारा निजी कामों में किया जा रहा है और छात्रों को वंचित रखा जा रहा है।

मुझे पद से हटाने का षड़यंत्र
एक साल पहले भी इसी स्कूल के छात्रों ने पैदल मार्च निकाला था और उस समय मीडिया ने उन्हें प्रमुखता दी थी। इसके बावजूद इनकी परेशानियों का हल नहीं निकला। अब फिर से अधिकारी कह रहे हैं कि जांच करवाएंगे उसके बाद आरोपों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रिंसिपल निकिता मेहरा का कहना है कि सभी आरोप झूठे हैं और मुझे पद से हटाने के लिए षड़यंत्र रचा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें