फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: तेज रफ्तार बाइक ने छीनी छात्र की जान, एक्टिवा फिसलने से बुजुर्ग ने दम तोड़ा

Tue, 02 Sep 2025 04:33 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के राउ बायपास पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें 19 वर्षीय छात्र शशांक की मौत हो गई।
विज्ञापन
शशांक - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के राउ सर्कल के पास सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में 19 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। छात्र अपने दोस्त से मिलने ओमेक्स सिटी जा रहा था। उसकी बाइक तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह सड़क पर उछलकर गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: एमवाय अस्पताल के NICU में चूहों का आतंक, दो नवजातों के हाथ कुतरे

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
राउ पुलिस के मुताबिक, यह हादसा बायपास स्थित ओमेक्स हिल्स के पास हुआ। मृतक की पहचान शशांक पुत्र ओमप्रकाश निवासी सिलीकॉन सिटी के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि वह बाइक को काफी तेज रफ्तार से चला रहा था। बाइक का बैलेंस बिगड़ने से वह डिवाइडर से टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


दोस्त से मिलने निकला था शशांक
पुलिस को मिले बयान के अनुसार, शशांक अपने दोस्त दीपक से मिलने ओमेक्स सिटी जा रहा था। तभी यह हादसा हुआ। शशांक मूल रूप से रीवा का रहने वाला था और इंदौर की सेज यूनिवर्सिटी से बीबीए सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


द्वारकापुरी में एक्टिवा से गिरे बुजुर्ग की मौत
इसी तरह द्वारकापुरी इलाके में भी एक बुजुर्ग की एक्टिवा से गिरने पर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 85 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र बाबूलाल चतुर्वेदी सोमवार रात एक्टिवा से कहीं जा रहे थे। अचानक गाड़ी स्लिप होने से वे गिर पड़े और गंभीर चोटिल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें