फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: तेज रफ्तार का कहर! बेटे की मौत, पिता ICU में और युवती की रहस्यमयी मौत से हड़कंप

Mon, 05 May 2025 11:19 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के तेजाजी नगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय छात्र की मौत हो गई और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं विजय नगर क्षेत्र में एक फाइनेंस कंपनी में काम करने वाली युवती की संदिग्ध मौत ने रहस्य पैदा कर दिया है।
विज्ञापन
राज सोलंकी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के तेजाजी नगर क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 18 वर्षीय छात्र राज सोलंकी की मौत हो गई, जबकि उसके पिता प्यारे सिंह सोलंकी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ग्राम मेरोद के निवासी हैं और पेट्रोल भरवाने के बाद वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे तेजाजी नगर मेन रोड के सर्विस रोड पर पहुंचे, एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे राज बाइक से उछलकर दूर जा गिरा।

राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाई और दोनों घायलों को एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान देर शाम राज की मौत हो गई। बताया गया कि राज इस वर्ष कक्षा 12वीं में गया था और एक निजी स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। परिवार में उसके माता-पिता और एक छोटा भाई है। पिता प्यारे सिंह ड्राइवर के रूप में कार्यरत हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने देर रात पुलिस को कार के बारे में जानकारी दी।

फायनेंस कंपनी में काम करने वाली युवती की संदिग्ध मौत
इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवती महिमा वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिमा एक निजी फायनेंस कंपनी में कार्यरत थी और स्कीम नंबर 54 में अपने परिवार के साथ रहती थी। देर रात अचानक उसे पेट में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद परिजन उसे गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि महिमा को पिछले दो दिनों से पेट में हल्का दर्द था, जिसका इलाज भी चल रहा था, लेकिन रात में अचानक हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई।

शहडोल निवासी परिवार, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

महिमा का परिवार मूल रूप से शहडोल का रहने वाला है और वर्तमान में इंदौर में रहकर काम कर रहा है। परिवार में महिमा के अलावा उसकी दो छोटी बहनें भी हैं। पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और मौत के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिमा की मौत की असल वजह सामने आ सकेगी। इस दुखद घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें