फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में साॅफ्टवेयर इंजीनियर युवती की ट्रक की टक्कर से मौत, दोस्तों के साथ ढाबे पर जा रही थी

Sun, 20 Jul 2025 12:21 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

छह दोस्त अलग-अलग बाइक पर निकले थे। आस्था जितेंद्र की बाइक के पीछे बैठी थी। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आस्था के परिजन भी कानपुर से इंदौर के लिए रवाना हो गए है। पुलिस ने केस दर्ज कर ट्रक व चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आस्था सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में हुए सड़क हादसे में एक साफ्टवेयर इंजीनियर युवती को अपनी जान गंवाना पड़ी। वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी के लिए जा रही थी। तभी तिल्लौर के समीप एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोस्त भी घायल हुआ है।

 

हादसे में मृत युवती का नाम  आस्था पिता एस सिंह है। वह इंदौर में एक कंपनी में जाॅब करती थी। शाम को जाॅब खत्म होने के बाद वह अपने दोस्त के साथ बाइक पर जा रही थी। तभी यह हादसा हो गया। अंधेरे का फायदा उठाकर चालक ट्रक सहित फरार हो गया। लोगों ने दोनो घायलों को एमवाय अस्पताल पहुंचा, लेकिन उपचार के दौरान आस्था की मौत हो गई। बाइक चला रहा रतलाम निवासी जितेंद्र भी गंभीर रुप से घायल है।

 

आस्था कानपुर के समीप अकबरपुर में रहने वाली है। उसके पिता किसान है। आस्था ने गुना के काॅलेज से इंजीनियरिंग की थी। इसके बाद आस्था की जाॅब इंदौर में लग गई थी। चार माह पहले ही वह इंदौर आईृृ थी और केसरबाग इलाके में रहने लगी थी। शनिवार रात को उसने दोस्तों के साथ ढाबे पर जाने का प्लान बनाया था।

 

छह दोस्त अलग-अलग बाइक पर निकले थे। आस्था जितेंद्र की बाइक के पीछे बैठी थी। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आस्था के परिजन भी कानपुर से इंदौर के लिए रवाना हो गए है। पुलिस ने केस दर्ज कर ट्रक व चालक की तलाश शुरू कर दी है। आस्था के दूसरे साथी आगे निकल गए थे। इस कारण वे भी ट्रक का नंबर नोट नहीं कर पाए।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें