फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: प्याज के नीचे छिपाकर तस्कर छत्तीसगढ़ ले जा रहे थे एक हजार किलो गांजा

Sun, 11 Feb 2024 08:39 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

जब्त गांजे की अंतरर्राष्ट्रीय कीमत करोड़ों रुपये हैै। पुलिस अब गांजे की खेप भेजने वाले और उसे मंगाने वालों को भी गिरफ्तार करेगी। पकड़े गए आरोपियों की काॅल डिटेल से भी अफसर नशे के अलग-अलग शहरों में फैले रैकेट का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
नारकोटिक्स विभाग ने जब्त किया गांजा। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की इंदौर टीम ने उमरिया कटनी रोड के एक ट्रक से तेरह सौ किलो गांजा जब्त कर किया है। दो तस्कर ट्रक में प्याज के बोरों के नीचे गांजा छुपाकर छत्तीसगढ़ ले जा रहे थे। गांजे की यह खेंप छत्तीसगढ़ के सोनापुर जिले के खेप में कुछ तस्करों ने मंगाई थी। जिसे मध्य प्रदेश के मैहर से भेजा गया था।

नारकोटिक्स की इंदौर टीम को मुखाबिर से ट्रक में गांजे की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद अफसरों ने ट्रक को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। देर रात कटनी रोड पर पथरा गांव में ट्रक को रोका गया।

विज्ञापन


पहले चालक और क्लीनर ट्रक में प्याज के बोरे भरे होने की बात करते रहे। एनसीबी की टीम ने जब प्याज की बोरियां ट्रक से निकलवाई तो नीचे गांजे की बोरियां दबी मिली। गांजे को जब्त कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

जब्त गांजे की अंतरर्राष्ट्रीय कीमत करोड़ों रुपये हैै। पुलिस अब गांजे की खेप भेजने वाले और उसे मंगाने वालों को भी गिरफ्तार करेगी। पकड़े गए आरोपियों की काॅल डिटेल से भी अफसर नशे के अलग-अलग शहरों में फैले रैकेट का पता लगाने में जुटी है।

इसके लिए दो टीमें भेजी जा चुकी है। नारकोटिक्स विभाग ने दस दिन में दूसरी बड़ी खेंप पकड़ी है। इससे पहले 31 जनवरी को एक ट्रक से 154 किलो गांजा जब्त किया था। विभाग नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें