फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: शराब पीने से रोका तो इंस्पेक्टर को पीटा, वीडियो बनाकर माफी भी मंगवाई, वायरलेस से भी नहीं मिली मदद

Wed, 05 Feb 2025 05:48 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में शराब पीने से रोकने पर चार युवकों ने सब इंस्पेक्टर से मारपीट की और जबरन माफी मंगवाने का वीडियो बनाया। आरोपियों में से एक जोबट जेल में पदस्थ है, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया है।  
 
विज्ञापन
मदद के लिए गुहार लगाता रहा इंस्पेक्टर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब पीने से मना करने पर बाणगंगा थाने में पदस्थ एसआई तेरेश्वर इक्का के साथ चार युवकों ने मारपीट की। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 5 बजे अरविंदो अस्पताल के पास हुई। आरोपियों ने न सिर्फ एसआई के साथ बदसलूकी की, बल्कि उन्हें जबरन माफी मांगने पर मजबूर किया और इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

 

एक आरोपी जोबट जेल में पदस्थ है
पुलिस के अनुसार, इस मामले में शामिल एक आरोपी जोबट जेल में पदस्थ है, हालांकि वह किस पद पर है, इसको लेकर जांच जारी है। पुलिस ने एसआई का मेडिकल परीक्षण कराया और गाड़ी नंबर के आधार पर मुख्य आरोपी विकास और उसके साथी को हिरासत में लिया है। उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।  

जीप में शराब पीते पकड़ा तो पीटा
घटना की शुरुआत उस वक्त हुई जब थार जीप में सवार विकास और उसके तीन साथी शराब पीते हुए पकड़े गए। एसआई तेरेश्वर इक्का ने जब उन्हें रोका, तो वे नशे की हालत में विवाद करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने एसआई का बैच और वायरलेस सेट भी छीन लिया और उन पर हमला कर दिया। विकास और उसके साथियों ने एसआई को जबरन अपनी जीप में बैठाकर मजदूरों के सामने माफी मंगवाई और उन पर वसूली का आरोप भी लगाया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।  
विज्ञापन


मदद के लिए गुहार लगाता रहा एसआई
घटनास्थल पर मारपीट के दौरान एसआई ने वायरलेस सेट पर कई बार मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। वहीं, सड़क से गुजरने वाले लोग भी रुककर उनकी मदद करने से बचते रहे। इस गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें