फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में फॉर्म हाउस पर चली गोली, एक की मौत, पुलिस को अस्पताल से मिली सूचना

Sun, 06 Apr 2025 12:57 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के तेजाजी नगर स्थित उमरीखेड़ा में शनिवार रात एक फॉर्म हाउस में गोली चलने की घटना में 60 वर्षीय मदन लाल यादव की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक गोली चलने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों के लापता होने से पुलिस की परेशानी बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के तेजाजी नगर स्थित उमरीखेड़ा के एक फॉर्म हाउस में शनिवार रात को गोली चलने की घटना सामने आई। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की पत्नी उसे अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गोली चलने का कारण नहीं पता चला
पुलिस उपायुक्त विनोद कुमार मीना ने बताया कि यह घटना शनिवार रात की है और यह फॉर्म हाउस विवेक सिंघल का है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि फॉर्म हाउस पर विवेक, उनकी पत्नी और बेटा मौजूद थे। फिलहाल गोली चलने के कारण का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

पुलिस को अस्पताल से मिली जानकारी
गोली लगने से 60 वर्षीय मदन लाल यादव की मौत हुई है। पुलिस को इस संबंध में एमवाय अस्पताल से सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फॉर्म हाउस के गार्ड से भी पूछताछ की गई, जिससे यह जानकारी मिली कि विवेक के पास एक लाइसेंसी बंदूक है, जिसे वह अक्सर अपने साथ रखते हैं। बताया जा रहा है कि मदनलाल फॉर्म हाउस पर पानी लेने आया था और वहीं काम करता था। इस समय उसकी पत्नी भी घटनास्थल पर मौजूद थी, जिसकी पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


मालिक अस्पताल लेकर पहुंचे
विनोद कुमार मीना के अनुसार, गोली मदनलाल की कमर के नीचे लगी थी। घटना के बाद, फॉर्म हाउस के मालिक विवेक सिंघल, उनका बेटा और मृतक की पत्नी मदनलाल को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल में मदनलाल को मृत घोषित किए जाने के बाद विवेक और उनका बेटा अस्पताल से भाग गए। इस दौरान मृतक की पत्नी भी अस्पताल से घर लौट गई थी। पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम की गहरी जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें