फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: रुद्र सागर की खूबसूरती बेजोड़ है, इंदौर के पास यह जगह लोगों को पता ही नहीं

Mon, 12 Aug 2024 05:40 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मानसून के आते ही इंदौर के लोग पर्यटक स्थलों की तलाश कर रहे हैं, आज हम आपको 60 किमी दूर स्थित रुद्र सागर की जानकारी दे रहे हैं। 
 
विज्ञापन
रुद्र सागर पर आरओआर ग्रुप। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून के आते ही इंदौर के आसपास के प्राकृतिक स्थलों का सौंदर्य निखर आया है। शहर की जनता सुकून और शांति की तलाश में नए एडवेंचर्स स्पाट्स तलाश रही है। इंदौर के पास रुद्र सागर भी इसी तरह का एक खूबसूरत स्थल है। यह पूरी तरह से प्राकृतिक सौन्दर्य से घिरा हुआ है। 
विज्ञापन


परिवार के साथ घूमने के लिए बेहतर जगह
इंदौर के ग्रुप राइड्स ऑफ़ राइडर्स Rides Of Riders ने रविवार को यहां का टूर प्लान किया। ग्रुप के एडमिन ज्ञानदीप श्रीवास्तव ने बताया कि यहां एक तरफ पहाड़ हैं तो दूसरी तरफ विशाल रुद्र सागर है। यहां बारिश से लेकर ठंड के मौसम तक आसानी से आ सकते हैं। इंदौर से यहां तक पूरी सड़क बेहतर है और परिवार के साथ घूमने के लिए यह बेहद अच्छी जगह है। हम जब यहां पहुंचे तो यह सागर पूरा भरा हुआ था, इसीलिए सायफन भी चालू था। 

खानपान, माहौल सब शानदार
इंदौर से नेमवार रोड पर डबल चौकी के बाद राघोगढ़ आता है। यहां से उल्टे हाथ पर मुड़ना है और फिर कवाली गांव आता है। इसी गांव से 7 किमी की दूरी पर बना हुआ यह स्थान है। इंदौर से इसकी दूरी 40 किमी की है। खाने पीने की दुकानें, भुट्टे, चाय, स्नैक्स आदि सबकी व्यवस्था है यहां पर रहती है। इसलिए यहां पर बड़ी संख्या में परिवार के साथ लोग घूमने आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें