फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: नर्मदा परिक्रमा के राज आएंगे सामने! RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत करेंगे पुस्तक का विमोचन

Fri, 12 Sep 2025 06:17 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा लिखित पुस्तक 'परिक्रमा कृपा सार' का विमोचन 14 सितंबर को इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंचालक डॉ. मोहन भागवत करेंगे। 
विज्ञापन
मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नर्मदा खंड सेवा संस्थान द्वारा प्रकाशित पुस्तक 'परिक्रमा कृपा सार' का विमोचन 14 सितंबर को इंदौर में होगा। मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा लिखित इस पुस्तक का विमोचन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत करेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore: सचिन पायलट ने कहा- देश के संवैधानिक संस्थानों को खोखला किया जा रहा है

मंत्री पटेल ने दो बार की है नर्मदा परिक्रमा
प्रहलाद सिंह पटेल ने बताया कि उन्होंने दो बार नर्मदा की पैदल परिक्रमा की है और इन्हीं अनुभवों को उन्होंने इस पुस्तक में कलमबद्ध किया है। पटेल ने इसे अपना सौभाग्य और मां नर्मदा की कृपा बताया कि उनकी पुस्तक का विमोचन हिंदी दिवस के अवसर पर हो रहा है। इस अवसर पर पटेल ने बताया कि उन्होंने परिक्रमा के दौरान लगभग 72 घंटे की वीडियो क्लिप भी तैयार की है।
विज्ञापन


डॉ. भागवत को उपहार में देंगे 108 पवित्र नदियों का जल
पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में पटेल नर्मदा में मिलने वाली 108 पवित्र नदियों के जल से माता अहिल्याबाई होलकर का अभिषेक करेंगे। इसके साथ ही, वह डॉ. मोहन भागवत को भी 108 पवित्र नदियों का जल उपहार में देंगे। यह विशेष उपहार उनकी बेटी ने तैयार किया है। पटेल ने अपनी नर्मदा परिक्रमा 1994 और 2007 में की थी और यह पुस्तक उन्होंने अपनी परिक्रमा के दौरान ही लिखी थी।
विज्ञापन


13 और 14 को इंदौर में रहेंगे सरसंघचालक
RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत 13 सितंबर को इंदौर पहुंचेंगे। वे 14 सितंबर, रविवार शाम तक शहर में ही रहेंगे। रविवार दोपहर 3:15 बजे, ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में वे पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह पिछले आठ महीनों में भागवत का चौथा इंदौर दौरा है। इससे पहले वे 3 जनवरी 2025, 13 जनवरी 2025 और 10 अगस्त 2025 को भी इंदौर आ चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें