फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rangpanchmi: चार घंटे चली गेर में पांच लाख लोगों के उत्साह से पटी सड़कें 90 मिनट में साफ, निगम ने किया करिश्मा

Wed, 19 Mar 2025 07:57 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

राजवाड़ा और मध्य क्षेत्र की सड़कें, रंग, गुलाल, जूते-चप्पल, प्लास्टिक से पट गई, लेकिन तीन बजे गेर समाप्त होते ही सफाई अमले ने कमर कर ली। राजवाड़ा सहित पूरे गेर रूट मार्ग पर पांच सौ से ज्यादा सफाई कर्मचारी एक साथ पहुंचे और सफाई शुरू कर दी। 
विज्ञापन
1 of 4
इंदौर में सफाई। - फोटो : अमर उजाला

इंदौर स्वच्छता में नंबर वन क्यों है, इसका अहसास यहां की सफाई व्यवस्था हर त्योहार पर कराती है। चाहे होली हो या दीवाली, शहर की सड़कों पर कचरा फैलने के बाद उसे उठाने में नगर निगम देर नहीं लगाता। इंदौर में बुधवार निकली गेर में भी सड़कों पर खूब कचरा, कीचड़, गाद, रामरज, रंग, पॉलीथिन आदि के रूप में फैला। इसे नगर निगम के अमले ने मात्र डेढ़ घंटे यानी 90 मिनट में साफ कर गेर मार्ग की सड़कों को चकाचक कर दिया। इंदौर में बुधवार को करीब पांच लाख लोग गेर मेें शामिल हुए।

 

विज्ञापन

2 of 4
इंदौर में रंगपंचमी के बाद सफाई में जुटीं सफाईकर्मी - फोटो : अमर उजाला

राजवाड़ा और मध्य क्षेत्र की सड़कें, रंग, गुलाल, जूते-चप्पल, प्लास्टिक से पट गई थीं, लेकिन तीन बजे गेर समाप्त होते ही सफाई अमले ने कमर कस ली। राजवाड़ा सहित पूरे गेर मार्ग पर 500 से ज्यादा सफाई कर्मचारी एक साथ पहुंचे और सफाई शुरू कर दी। डेढ़ घंटे में सड़कें पहले की तरह चकाचक हो गईं। पूरे मार्ग हजारों किलो धूल और प्लास्टिक का कचरा उठाया गया। खजूरी बाजार, एमजी रोड, सराफा, नृसिंह बाजार, इतवारिया बाजार सहित कई क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। 

इससे जुड़े यह खबर भी पढ़ें- गेर में पहली बार हुई मौत, महिलाओं को बनाया निशाना, मुख्यमंत्री ने आना निरस्त किया
 

विज्ञापन

3 of 4
रंगपंचमी पर गंदगी से पटी सड़कें 90 मिनट की मेहनत के बाद चकाचक हो गईं। - फोटो : अमर उजाला
20 से ज्यादा स्वीपिंग मशीनें, टैंकरों से सड़कों की धुलाई
500 सफाईकर्मियों के अलावा 20 से ज्यादा स्वीपिंग मशीनें, 10 से ज्यादा टैंकर व अन्य संसाधनों की मदद से राजवाड़ा चौक के आसपास की सड़कें साफ की गईं। एक से डेढ़ घंटे के भीतर पूरा मार्ग साफ हो गया। नगर निगम के अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने बताया कि इंदौर सफाई में सात बार पहले नंबर पर है और आठवीं बार यह खिताब हासिल करने की दौड़ में है। दीपावली के दिन भी तड़के तीन बजे सफाई अमले ने पूरा शहर साफ कर दिया था। इसी तरह रंग पंचमी पर भी हमने कम समय में मध्य हिस्से को साफ करने का लक्ष्य रखा था, जिसे हमारी टीम ने पूरा किया। पहले धूल व अन्य कचरा सड़क से उठाया गया। फिर मशीनों से गंदगी साफ की गई। 

 
विज्ञापन

4 of 4
गेर खत्म होने के बाद निगम ने तुरंत मोर्चा संभाला। - फोटो : अमर उजाला
जेसीबी से उठाया दस टन कचरा
सड़कों पर पहले सफाईकर्मियों एक जगह कचरा एकत्र कर लिया। फिर जेसीबी से उस कचरे को डंपरों में भरा गया। तीन डंपर से ज्यादा कचरा पूरे गेर मार्ग से निकला। गीले और सूखे कचरे की मात्रा दस टन से ज्यादा थी। इस कचरे को वाहनों में भरकर ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचाया गया। जो लोग शाम को राजवाड़ा घूमने आए। वे साफ सड़कें देखकर सफाई व्यवस्था की प्रशंसा करते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें