फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: दंपति की कार फोड़ने वाले नशेड़ी गिरफ्तार, एक मजदूर और दूसरा पार्लर का संचालक

Mon, 13 Jul 2026 11:03 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

हॉर्न बजाने से नाराज युवक ने कार के बोनट पर चढ़कर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए, जिसका वीडियो दंपती ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और अब पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
1 of 2
नशेड़ी ने किया दंपति पर हमला। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां रविवार रात बीच सड़क पर खड़े एक युवक को रास्ता खाली करने के लिए हॉर्न बजाना एक दंपती को बेहद भारी पड़ गया। हॉर्न की आवाज सुनते ही युवक इस कदर आगबबूला हो गया कि उसने बीच सड़क पर ही हंगामा शुरू कर दिया। गुस्से से तमतमाए युवक ने न सिर्फ कार को घेर लिया बल्कि वह गाड़ी के बोनट पर चढ़ गया और वहां जमकर उत्पात मचाया। उसने पूरी ताकत से कार के सामने वाले हिस्से और शीशों पर वार करके उन्हें चकनाचूर कर दिया।

मोबाइल में कैद हुआ हंगामा
इस पूरी खौफनाक वारदात के दौरान कार सवार दंपती गाड़ी के अंदर ही फंसे रहे और अपनी जान बचाने की कोशिश करते रहे। कार में मौजूद पति और पत्नी ने हिम्मत दिखाते हुए इस पूरी हिंसक घटना का अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। अब यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रही है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हंगामा करने के बाद पीड़ित दंपती तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें...
Indore News: इंदौर का खूबसूरत तालाब बनाडेथ ट्रैप, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

रास्ता रोकने पर विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना पलासिया चौराहे के समीप स्थित एक शराब दुकान के ठीक सामने घटित हुई। सिंधी कॉलोनी के रहने वाले बाबू पंजवानी अपनी पत्नी के साथ कार में सवार होकर किसी काम से जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी शराब दुकान के पास पहुंची तो एक अज्ञात युवक बिल्कुल सड़क के बीचोबीच खड़ा हुआ था जिससे रास्ता बाधित हो रहा था। गाड़ी आगे बढ़ाने के लिए दंपती ने सामान्य रूप से हॉर्न बजाया था लेकिन यह बात युवक को इतनी नागवार गुजरी कि उसने गाड़ी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
बाबू और अंकित को पुलिस ने गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
दोनों आरोपी गिरफ्तार नशे में की थी हरकत
रावजी बाजार थाना पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी नशे में थे। नशे की हालत में ही उन्होंने दंपति की कार पर हमला किया और तोड़फोड़ की। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार का कांच फोड़ने वाले की उम्र 18 साल है और उसका नाम बाबू पिता मुकेश है। वह भौरासला का रहने वाला है और यहां पर मजदूरी करता है। वहीं अंकित पिता दिलीप 23 साल का है, उसकी बाणगंगा में कटिंग सलून की दुकान है। पिता के साथ वह दुकान पर काम करता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें