फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: मप्र सेंट्रल बैंक रिटायर्ड एम्पलाइज एसोसिएशन का पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न, सदस्यों का किया सम्मान

Wed, 23 Jul 2025 10:59 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में सेंट्रल बैंक रिटायर्ड एम्पलाइज एसोसिएशन का पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित हुआ। इसमें 250 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। इन दौरान सदस्यों का सम्मान भी किया गया।
विज्ञापन
इंदौर के जाल सभागृह में आयोजित हुआ समारोह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश सेंट्रल बैंक रिटायर्ड एम्पलाइज एसोसिएशन का पारिवारिक मिलन समारोह इंदौर के जाल सभागृह में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर इंदौर, उज्जैन, देवास और महू समेत विभिन्न स्थानों से आए 250 से अधिक सदस्यों ने सहभागिता की।

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद महासचिव किशोर धर्माधिकारी ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। समारोह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता को ध्यान में रखते हुए ब्लड टेस्ट शिविर भी आयोजित किया गया।

ये भी पढ़ें:  पांच साल तक 'छानी खाक', हाथों में पड़े छाले, अब दंपति को एक साथ मिले आठ हीरे बना देंगे लखपति
विज्ञापन


इस अवसर पर संस्था के विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त सदस्यों शिवाजी मोहिते, शरद कटारिया, अशोक गोलाने, नंदकिशोर बर्वे और सत्यनारायण मंगल को स्वर्गीय एबी जोग की स्मृति में स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रमुख राजकिशोर सिंह ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी रिटायरिज से आह्वान किया कि वे सेंट्रल बैंक की प्रगति में अपनी सहभागिता बनाए रखें।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: महाकुंभ में गुम, भगदड़ में खोया, अब तक नहीं मिला, पत्नी बोली- UP पुलिस नहीं सुन रही; योगीजी मेरा सुहाग तलाश दो

कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया गया, जिसमें पुराने और नए गीतों की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। सदस्यों ने गीतों पर झूमते हुए भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन दीपक गंगराड़े ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन आशा तिवारी द्वारा किया गया।

ये भी पढ़ें: 'क्या दिन थे, मैं नहीं जी पा रही': इस पोस्ट के कुछ घंटे बाद मिले मां-बेटी के शव; दो दिन पहले पति ने दी थी जान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें