फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: रीजनल ग्रोथ समिट से बदलेगा इंदौर का भविष्य! जानिए क्या है खास

Wed, 14 May 2025 09:43 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में 16 मई को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में रीजनल ग्रोथ समिट का आयोजन होने जा रहा है, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। प्रदेश के कई प्रमुख शहरों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
विज्ञापन
मीटिंग के दौरान अधिकारी तैयारियों पर बात करते हुए। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में 16 मई को रीजनल ग्रोथ समिट का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह समिट ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की जाएगी, जिसका शुभारंभ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य विभिन्न शहरों के विकास से जुड़े मुद्दों पर मंथन करना और क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन


पूर्व तैयारी को लेकर अधिकारियों की बैठक
मंगलवार को समिट की तैयारियों को लेकर संभागायुक्त दीपक सिंह ने एक अहम बैठक ली। इस बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह, आईडीए अध्यक्ष आरपी अहिरवार, मुख्य नगर नियोजक रत्ना बोचरे, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सूरी, क्रेडाई अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव सहित कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान आयोजन की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, प्रतिभागियों की सुविधाएं और स्टॉल व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

राज्य भर से आएंगे प्रतिनिधि
कमिश्नर दीपक सिंह ने जानकारी दी कि इस समिट में इंदौर के अलावा ग्वालियर, देवास, भोपाल, उज्जैन, मंदसौर, जबलपुर और नीमच जैसे प्रमुख शहरों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। समिट के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं विभिन्न प्रतिभागियों के साथ वन-टू-वन चर्चा करेंगे और उनकी समस्याएं व सुझाव सुनेंगे। यह संवाद प्रदेश के विकास के नए मार्ग प्रशस्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।
विज्ञापन


विभिन्न संगठनों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र
समिट में आईडीए, मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड, क्रेडाई, एमपीआईडीसी, नगर निगम, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और होटल एसोसिएशन सहित कई प्रमुख संगठनों की प्रदर्शनी और स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इन स्टॉल्स के माध्यम से विकास कार्यों, योजनाओं और नवाचारों को प्रस्तुत किया जाएगा। यह समिट शहर और राज्य के विकास को नई दिशा देने वाला एक अहम प्लेटफॉर्म साबित हो सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें