फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंस्टाग्राम पर सेटिंग और खरगोन से हथियारों की डील, दिल्ली के 3 बदमाश ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

Sat, 06 Dec 2025 11:26 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर की राऊ पुलिस ने दिल्ली और हरियाणा के तीन बदमाशों को 4 पिस्टल और 2 मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने इंस्टाग्राम के जरिए खरगोन के सिकलीगर से हथियारों का सौदा किया था और वे बस से वापस दिल्ली जा रहे थे।
विज्ञापन
इंदौर में पकड़ाया दिल्ली-हरियाणा का गैंग - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर की राऊ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दिल्ली और हरियाणा के तीन अंतरराज्यीय बदमाशों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। ये बदमाश दिल्ली से मध्य प्रदेश के खरगोन आए थे, जहां उन्होंने हथियारों की खरीदारी की। वापसी में इंदौर से गुजरते समय पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। आरोपियों के पास से 4 देशी पिस्टल और 2 मैगजीन बरामद की गई हैं। पुलिस ने शनिवार को इस पूरे मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: मंत्री विजयवर्गीय ने दिया होमगार्ड जवानों को बड़ा तोहफा, अब इतने साल में होंगे रिटायर

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
डीसीपी कृष्ण लालचंदानी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ बाहरी बदमाश हथियारों की खेप लेकर बस से निकलने वाले हैं। इस सूचना पर राऊ पुलिस ने तुरंत एक टीम गठित की। टीम ने एबी रोड पर पपाया ट्री होटल के पास घेराबंदी की। जैसे ही संदिग्ध बस वहां पहुंची, पुलिस ने उसे रोक लिया। बस के अंदर तलाशी लेने पर तीन संदिग्ध युवक मिले। जब उनके पिठ्ठू बैग की जांच की गई, तो कपड़ों के बीच छिपाकर रखे गए हथियार बरामद हुए।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुमित (23) निवासी बरवाला (हरियाणा), अमन (28) निवासी बवाना (दिल्ली) और विक्रम (21) निवासी हसनगढ़ (हरियाणा) के रूप में हुई है। तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी हथियारों की डील
पूछताछ में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपियों ने बताया कि वे इंस्टाग्राम पर 'बिंदर पाजी' नाम की एक आईडी के जरिए खरगोन के सिकलीगरों के संपर्क में आए थे। यह आईडी प्राइवेट नंबर से चलाई जा रही थी। सोशल मीडिया पर डील पक्की होने के बाद, तीनों आरोपी दिल्ली से उज्जैन और इंदौर होते हुए खरगोन पहुंचे। वहां एक गांव में उन्होंने हथियार खरीदे और वापस दिल्ली जाने के लिए निकले थे, लेकिन इंदौर में ही पकड़े गए।
विज्ञापन


दहशत फैलाने और ख्याति बढ़ाने का था मकसद
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे इन हथियारों का इस्तेमाल अपनी ख्याति बढ़ाने और क्षेत्र में रौब झाड़ने के लिए करना चाहते थे। पुलिस अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनके बैंक खातों और कॉल डिटेल्स (सीडीआर) की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि क्या उन्होंने पहले भी हथियारों की तस्करी की है। साथ ही, पुलिस उस सिकलीगर की तलाश कर रही है जिसने उन्हें हथियार बेचे थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें