फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: मंत्री विजयवर्गीय ने दिया होमगार्ड जवानों को बड़ा तोहफा, अब इतने साल में होंगे रिटायर

Sat, 06 Dec 2025 09:57 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में होमगार्ड स्थापना दिवस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने परेड की सलामी ली और हुमायूं कबीर पर भी बयान दिया। 
विज्ञापन
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने परेड की सलामी ली - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में शनिवार को होमगार्ड का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर होमगार्ड लाइन बिशप हाउस, व्हाइट चर्च के पास भव्य परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। इस दौरान एसडीईआरएफ की टीम ने मॉकड्रिल और उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: कई साल से चल रहे विवाद तुरंत सुलझे, पुलिस की समझाइश से दूर हो रही रंजिशें

शानदार परेड और मॉकड्रिल का प्रदर्शन
स्थापना दिवस के मौके पर होमगार्ड जवानों ने अनुशासित परेड की। इसके बाद एसडीईआरएफ की टीम ने आपदा प्रबंधन को लेकर मॉकड्रिल का प्रदर्शन किया, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग रोमांचित हो उठे। कार्यक्रम में सिविल डिफेंस की टीम ने भी आत्मरक्षा से संबंधित एक नाटिका प्रस्तुत की, जिसने दर्शकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। मंत्री विजयवर्गीय ने होमगार्ड और सिविल डिफेंस की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ये जवान समाज में अव्यवस्था को व्यवस्था में बदलने का काम बखूबी करते हैं। प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा, प्राकृतिक आपदा और विभिन्न उत्सवों में इनकी भूमिका अहम होती है।
विज्ञापन


रिटायरमेंट की उम्र बढ़ी, सिविल डिफेंस को मजबूत करने पर जोर
अपने संबोधन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जवानों को खुशखबरी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होमगार्ड जवानों की रिटायरमेंट उम्र 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दी है। यह जवानों के लिए एक बड़ा तोहफा है। उन्होंने वैश्विक हालातों पर चिंता जताते हुए कहा कि आने वाले समय में दुनिया में विश्वयुद्ध जैसा वातावरण बन रहा है, इसलिए हमें तैयार रहना होगा। मंत्री ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए सिविल डिफेंस की एक बड़ी फौज खड़ी करनी होगी। होमगार्ड के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारियां हैं और उम्मीद है कि वे इसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे।
विज्ञापन


हुमायूं कबीर पर साधा निशाना
मीडिया से चर्चा के दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने हुमायूं कबीर के मुद्दे पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि हुमायूं कबीर कभी भाजपा में थे और मैंने ही उन्हें चुनाव लड़वाया था, लेकिन अब वे टीएमसी में चले गए हैं। मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि वे अपनी विश्वसनीयता साबित करने के लिए ऐसी हरकतें कर रहे हैं। उन्हें बाबरी मस्जिद के प्रति कोई सच्ची श्रद्धा नहीं है, वे केवल अपनी पार्टी और समाज में खुद को विश्वसनीय दिखाने के लिए यह सब नौटंकी कर रहे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें