फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News:इंदौर अभिभाषक संघ के चुनाव में राकेश पाल ने दर्ज कराई जीत, गुर्जर बने सचिव

Fri, 26 Jun 2026 12:44 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर अभिभाषक संघ के चुनाव में राकेश पाल ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर पहली बार संघ की कमान संभाली। वहीं धर्मेंद्र गुर्जर सचिव और निमेष सोलंकी सहसचिव निर्वाचित हुए। देर रात घोषित परिणामों के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
इंदौर अभिभाषक संघ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर अभिभाषक संघ के चुनाव गुरुवार को संपन्न हुए। चुनाव के नतीजे देर रात आए। अध्यक्ष पद पर राकेश पाल ने जीत दर्ज कराई, जबकि धर्मेंद्र गुर्जर सचिव बने। सहसचिव पद पर निमेष सोलंकी विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर पल्लविका अध्यारू को मतदाताओं ने चुना। कार्यकारिणी सदस्य पद पर आयुष भोरहरी, सुधीर व्यास (हैप्पी), नितिन पाराशर, स्नेहील वर्मा, सुमनलता मुकाती और श्यामा वर्मा निर्वाचित हुए।

विज्ञापन

 

अध्यक्ष पद पर राजेश खंडेलवाल और राकेश पाल के बीच कड़ी टक्कर रही। रवींद्र सिंह गौड़, गोपाल कचौलिया, श्रीराम भदौरिया, मनोज वर्मा, एल.एल. यादव और राजेंद्र यादव भी मैदान में थे, लेकिन अंततः राकेश पाल ने जीत हासिल की।
 

गुरुवार को मतदान सुबह 11 बजे शुरू हुआ, जो शाम 5 बजे तक चला। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। अभिभाषक संघ में कुल 5,463 मतदाता थे, जिनमें से 3,558 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सदस्यों ने 11 पदों के लिए मतदान किया। इनमें पांच मत पदाधिकारियों के लिए तथा छह मत कार्यकारिणी सदस्यों के लिए डाले गए। पदाधिकारी पदों के लिए 53 प्रत्याशी मैदान में थे, जबकि कार्यकारिणी के छह पदों के लिए 21 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे।

विज्ञापन

 

इस बार मतदान को लेकर मतदाताओं में अपेक्षित उत्साह नजर नहीं आया, क्योंकि केवल लगभग साढ़े तीन हजार मत ही पड़े। मतदान समाप्त होने के बाद बचे हुए मतपत्रों को नियमानुसार नष्ट कर दिया गया। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले मतपेटियों से मतपत्र निकालकर उनकी छंटनी की गई। इसके बाद उन्हें व्यवस्थित कर मतों की गिनती शुरू हुई। पूरी मतगणना की वीडियोग्राफी भी कराई गई। परिणाम रात करीब डेढ़ बजे घोषित किए गए। इसके बाद विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।राकेश पाल इससे पहले अभिभाषक संघ में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे पहली बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें