फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: हेलमेट पर कैमरा लगाकर घूम रहा पेंटर, पड़ोसी से जान का खतरा, पुलिस नहीं कर रही मदद

Wed, 16 Jul 2025 04:20 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore: इंदौर का शख्स सोशल मीडिया में वायरल है। नाम राजू पेंटर है। राजू का आरोप है पड़ोसी उसके मकान पर कब्जा चाहते हैं इसके लिए हिंसा का सहारा लेते हैं। जब कोई हमला करे, उसका वीडियो बन जाए। इसके लिए राजू ने हेलमेट में सीसीटीवी लगाया है...
विज्ञापन
Indore News - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के राजू पेंटर को जब बार-बार पुलिस से गुहार लगाने के बाद भी मदद नहीं मिली, तो उन्होंने खुद की सुरक्षा के लिए अनोखा तरीका अपनाया। पड़ोसियों की हिंसा और पुलिस की अनसुनी से परेशान होकर राजू ने अपने हेलमेट को ‘हथियार’ बना लिया। उन्होंने इसमें एक चलता-फिरता CCTV कैमरा लगा दिया। यह पूरी घटना न सिर्फ एक आम आदमी की बेबसी को दिखाती है, बल्कि सिस्टम से लड़ने की उसकी अनोखी जद्दोजहद को भी उजागर करती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: इंदौर-खंडवा रेल परियोजना को मिली हरी झंडी, अब दक्षिण भारत से सीधी कनेक्टिविटी

सोशल मीडिया पर वायरल हुई सुरक्षा की ये अनोखी सोच
इंदौर के एक आम से दिखने वाले पेंटर राजू की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। इस वायरल कहानी की वजह कोई मजाक या दिखावा नहीं, बल्कि उसका डर और दर्द है। गौरी नगर में रहने वाले राजू ने अपने सिर पर जो हेलमेट लगाया है, उसमें एक कैमरा भी लगाया गया है। यह चलता-फिरता कैमरा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है। सुनने में यह अजीब लगता है, लेकिन जब इसके पीछे की वजह सामने आई, तो लोग हैरान रह गए।
विज्ञापन


मकान पर कब्जे की साजिश और पड़ोसियों का हमला
राजू का कहना है कि जब भी वह अपने घर लौटते हैं, तो पड़ोस के कुछ लोग, जिनमें चौहान परिवार के सदस्य शामिल हैं, उन पर और उनके परिवार पर हमला कर देते हैं। उनके अनुसार, यह लोग उनके तीन मंजिला मकान पर कब्जा करना चाहते हैं और इसके लिए बार-बार हिंसा का सहारा ले रहे हैं। राजू ने बताया कि उन्होंने कई बार थाने जाकर शिकायतें कीं, आवेदन दिए लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बल्कि, उल्टा पुलिसवालों ने ही उन्हें डरा-धमका कर भगा दिया।

टूटते कैमरे, गिरती दीवारें और बढ़ता आत्मविश्वास
राजू ने यह भी आरोप लगाया कि उनके मकान में पहले से लगे कैमरे तोड़े जा चुके हैं, और मकान की दीवारें भी तोड़ी जाती हैं। उन्होंने कहा, हमने तीन मंजिला मकान बनाया है और अब ये लोग उसे हड़पना चाहते हैं। मजबूरी में उन्होंने खुद की सुरक्षा के लिए हेलमेट पर कैमरा लगाकर हर मूवमेंट को रिकॉर्ड करना शुरू किया है। अब उनका यह कदम न सिर्फ उनकी रक्षा कर रहा है, बल्कि सिस्टम के प्रति लोगों में सवाल भी खड़े कर रहा है।
विज्ञापन


अब शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई करेंगे, मामला संज्ञान में है
इस मामले में एडिशनल डीसीपी रामस्नेही मिश्रा ने बताया कि राजू और उसके पड़ोसियों के बीच पहले भी सीसीटीवी लगाने को लेकर विवाद हो चुका है। पुलिस के पास दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज हैं। पूर्व में झगड़े और मारपीट की घटनाएं भी हो चुकी हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नजर रख रही है। यदि आगे कोई नई घटना होती है या शिकायत मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें