फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: 5.50 लाख की ब्राउन शुगर के साथ राजस्थानी तस्कर गिरफ्तार

Sat, 15 Nov 2025 07:46 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: आरोपी समीर खान, जो प्रतापगढ़ का रहने वाला है, को एमपीईबी पोलोग्राउंड अंडर ब्रिज के पास से पकड़ा गया, जब वह बिना नंबर की बाइक से भागने की कोशिश कर रहा था। 
विज्ञापन
प्रतापगढ़ का 'समीर' इंदौर में फैला रहा था नशे का जाल - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में नशे के कारोबार पर नकेल कसते हुए इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने 55.65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 5 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपी बिना नंबर की बाइक पर सवार था और पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार रात को टीम को एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, राजस्थान का एक तस्कर समीर खान ब्राउन शुगर की खेप लेकर इंदौर आने वाला था और यहाँ उसकी सप्लाई करने की फ़िराक में था।

यह भी पढ़ें...
Indore: घरेलू हिंसा के मामले में निकल गया झूठा वारंट, कोर्ट ने पति को रिहा करने के आदेश दिए
विज्ञापन


पुलिस को देखकर भागने का प्रयास
क्राइम ब्रांच ने सूचना मिलते ही तुरंत एक टीम तैयार की। टीम को जानकारी मिली कि तस्कर एमपीईबी पोलोग्राउंड अंडर ब्रिज के पास देखा गया है। टीम ने मौके पर पहुँचकर देखा कि एक संदिग्ध व्यक्ति बिना नंबर की बाइक पर मौजूद है, जो पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगा।

घेराबंदी कर तस्कर को दबोचा
पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपी को रोका। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम समीर पिता बारम खान, निवासी प्रतापगढ़, राजस्थान बताया। जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 55.65 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी की बाइक को भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


सप्लायर और खरीदारों की तलाश जारी
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह प्रतापगढ़ का रहने वाला है। गौरतलब है कि क्राइम ब्रांच इससे पहले भी प्रतापगढ़ के कई तस्करों को पकड़ चुकी है। फिलहाल, टीम आरोपी समीर से यह पता लगाने में जुटी है कि वह यह ब्राउन शुगर किससे लेकर आया था और इंदौर में किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई करने वाला था, ताकि नेटवर्क के अन्य सदस्यों को भी पकड़ा जा सके।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें