फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: राजा रघुवंशी हत्याकांड-सोनम के प्रेमी राज ने भी मांगी जमानत, चार आरोपी है जेल में बंद

Fri, 01 May 2026 07:24 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। जहां एक ओर सोनम को राहत मिली है, वहीं उसके प्रेमी राज कुशवाह की जमानत याचिका खारिज हो गई।
विज्ञापन
सोनम और राज कुशवाह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की कोर्ट से जमानत हो चुकी है और वह शिलांग में ही रह रही है। सोनम की जमानत होते ही उसके प्रेमी राज कुशवाह ने भी जमानत आवेदन लगाया, लेकिन कोर्ट ने सुनवाई के बाद उसे खारिज कर दिया।

विज्ञापन

सोनम की जमानत होने के बाद इस हत्याकांड में शामिल दूसरे आरोपियों की उम्मीद भी जगी है, लेकिन उन्हें जमानत नहीं मिल रही है। उधर सोनम की जमानत खारिज करने के लिए राजा का परिवार हाईकोर्ट में आवेदन लगाने की तैयारी कर चुका है। राजा के भाई विपिन की वकील से बात हो चुकी है और आवेदन से जुड़े दस्तावेज भी भेज दिए गए हैं।
 

जमानत खारिज करने का आवेदन इस आधार पर लगाया जाएगा कि अभी गवाहों का ट्रायल नहीं हुआ है। जमानत होने पर सोनम गवाहों को प्रभावित कर सकती है। उधर शिलांग पुलिस भी इसी आधार पर जमानत खारिज करने का आवेदन लगाएगी।

विज्ञापन

 

राज के वकील ने जमानत आवेदन में कहा कि यह मामला अभी अंडर ट्रायल है। राज 11 माह से जेल में है, इस कारण उसे जमानत दी जाए, हालांकि उसे कोर्ट से राहत नहीं मिली। अभी इस केस में चार गवाहों के ही बयान हो पाए हैं, जबकि 20 से ज्यादा गवाह इस केस से जुड़े हैं। तीन माह पहले सोनम की सहेलियों की गवाही भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराई गई थी।

पिता के साथ होटल में रुकी है सोनम

सोनम को जमानत मिल गई है, लेकिन वह शिलांग से बाहर नहीं आ सकती है। वह अपने पिता के साथ शिलांग के एक होटल में ठहरी हुई है। उसे हर सप्ताह थाने में पेश होने के लिए कहा गया है। कोर्ट ने उसे सशर्त जमानत दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें