फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में बंद पेट्रोल पंप पर छापा, मिलावटी डीजल बेचने की आशंका

Tue, 20 Feb 2024 06:26 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

अफसरों को पता चला हैै कि कागजों पर भले ही पेट्रोल पंप बंद है, लेकिन सालों से पंप पर डीजल बिकता था। कम कीमत में बेचे जाने पर ट्रकों की भीड़ भी जुटी रहती है। पेट्रोल पंप किसी बसंल नामक व्यक्ति का बताया जा रहा हैै।
विज्ञापन
छापे के दौरान एक बस में डीजल भी भरा जा रहा था। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के पालदा क्षेत्र में वर्षों से बंद पेट्रोल पंप से मिलावटी पेट्रोल और डीजल बेचने की शिकायत पर क्राइम ब्रांच और खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारा। पेट्रोल पंप वर्ष 2013 से बंद था,लेकिन जब टीम पहुंची तो डीजल वाहनों में भरा जा रहा था।

मौके से सैकड़ों लीटर डीजल भी जब्त किया गया है। अफसरों को पता चला है कि पेट्रोल पंप पर डीजल दूसरे पंपों की तुलना में दस से पंद्रह रुपये प्रति लीटर सस्ता बेचा जाता था। पंप संचालक ने बस और ट्रक ड्रायवरों से सांठ गाठ कर रखी थी। डीजल सस्ते में बेचने के बावजूद बिल ज्यादा का बनाकर दिया जाता था। अफसरों को डीजल में केमिकल मिलाए जाने की आशंका भी है। उसके सेंपल जांच के लिए भेजे गए है।

बंद पेट्रोल पंप संचालित होने से खाद्य विभाग के अफसर भी शक केे घेरे में है।कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि बंद पेट्रोल पंप में मिलावटी डीजल मिलने की आशंका हैै। उसके सेंपल जांच के लिए भेजे गए है। यदि मिलावट पाई गई तो पेट्रोल पंप संचालक के साथ जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ भी सख्त एक्शन लिया जाएगा।

सालों से बिक रहा है डीजल

अफसरों को पता चला हैै कि कागजों पर भले ही पेट्रोल पंप बंद है, लेकिन सालों से पंप पर डीजल बिकता था। कम कीमत में बेचे जाने पर ट्रकों की भीड़ भी जुटी रहती है। पेट्रोल पंप किसी बसंल नामक व्यक्ति का बताया जा रहा हैै। छापे के दौरान पंप पर कुछ ट्रक और बसें भी खड़ी मिली। इस पंप पर विभाग पहले भी छापा मार चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें