फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: राहुल गांधी के कार्यक्रम में जुटेंगे 50 हजार जेन जी, मशहूर सिंगर का लाइव कंसर्ट भी होगा

Sun, 30 Aug 2026 06:09 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 12 सितंबर को इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के तहत 50,000 जेन जी युवाओं को संबोधित करने आ रहे हैं। नेहरू स्टेडियम में प्रस्तावित इस कार्यक्रम में केवल 30 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को पंजीकरण के बाद प्रवेश दिया जाएगा। 
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अगले महीने 12 तारीख को इंदौर आगमन को लेकर योजनाएं बनाई जाने लगी हैं। पार्टी संगठन की तरफ से नेहरू स्टेडियम जैसा बड़ा स्थान मांगा गया है ताकि बुनियादी व्यवस्थाएं आसानी से जुटाई जा सकें। इस बड़े आयोजन के जरिए इंदौर और उसके आसपास के जिलों से लगभग 50 हजार जेन जी युवाओं को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है, जिन्हें नेता प्रतिपक्ष संबोधित करने वाले हैं।
विज्ञापन


छात्रों की गूंज अभियान का इंदौर में अगला चरण
यह दौरा 12 सितंबर के लिए तय किया गया है। इससे पहले कोटा, पुणे, प्रयागराज और बिहार जैसे शहरों में इस प्रारूप के लाइव कंसर्ट हो चुके हैं, जहां युवाओं और जेन जी का भरपूर समर्थन मिला है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के मुख्य शैक्षणिक केंद्र में संवाद की यह रूपरेखा तैयार की गई है। 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के अंतर्गत होने वाले इस आयोजन में विशेष रूप से इंदौर के तमाम कॉलेज हॉस्टलों के साथ-साथ पड़ोसी शहरों से भी युवाओं को लाने की जिम्मेदारी तय की गई है। नेहरू स्टेडियम की अनुमति मिलने के बाद केंद्रीय टीम स्थल का जायजा लेगी और स्थानीय पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश सौंपेगी।

केवल 30 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को एंट्री
जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने बताया कि पूरी बागडौर राहुल गांधी के दिल्ली स्थित कार्यालय के हाथों में ही हैं, वे ही तय करते हैं कि कार्यक्रम की रूपरेखा कैसी हो? फिलहाल तय हुआ है कि राहुल गांधी के मंच पर आने के पहले प्रसिद्ध सिंगर का लाइव कंसर्ट भी होगा। इसमें शामिल होने वाले प्रत्येक युवा का पंजीकरण अनिवार्य रखा गया है। इसके लिए स्थानीय और प्रांतीय टीमें यूनिवर्सिटी, कॉलेज तथा हॉस्टलों में जाकर सीधे छात्रों से संवाद करेंगी। प्रवेश केवल 30 वर्ष से कम उम्र के युवाओं तक सीमित रहेगा। कार्यक्रम में युवाओं के वैश्विक और राष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ राज्य स्तर के विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। फिलहाल अनुमति का इंतजार किया जा रहा है, जिसके मिलते ही मैदान पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें