फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: पुष्य नक्षत्र पर 178 करोड़ की गाड़ियां बिकी, दिवाली के लिए बंपर बुकिंग जारी

Thu, 16 Oct 2025 05:45 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: जीएसटी में कटौती और आकर्षक त्योहारी ऑफर्स के कारण बिक्री में उछाल देखा गया है और अब डीलरों को धनतेरस व दिवाली पर और भी बड़े कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
परिवार के संग गाड़ी खरीदती युवती। फोटो- जयेश मालवीय - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन के सबसे शुभ माने जाने वाले पुष्य नक्षत्र पर बुधवार को इंदौर के ऑटोमोबाइल बाजार में धन की वर्षा हुई। शहरवासियों ने इस मौके का भरपूर लाभ उठाते हुए जमकर नए वाहनों की खरीदारी की। एक ही दिन में इंदौर में 4300 से अधिक वाहन बिके, जिनकी कुल कीमत 178 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। अब डीलरों को धनतेरस और दिवाली पर इससे भी बड़े कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन


शोरूमों पर उमड़ी खरीदारों की भीड़
इंदौर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के सचिव विशाल पमनानी के अनुसार, पुष्य नक्षत्र के एक ही दिन में 1500 से ज्यादा कारें और 2800 से ज्यादा दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई। ज्यादातर लोगों ने पहले से ही अपनी पसंदीदा गाड़ी बुक कर ली थी और शुभ मुहूर्त पर सिर्फ डिलीवरी लेने के लिए शोरूम पहुंचे। बिके हुए वाहनों में सामान्य मॉडलों से लेकर डेढ़ करोड़ रुपये की बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी कारें भी शामिल थीं।

यह भी पढ़ें...
Indore News: रेलवे ने दी बड़ी खुशखबरी, भीड़ को कहें अलविदा, इन शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन


बिक्री का ब्यौरा
पमनानी ने बताया कि बिकी हुई कारों की औसत कीमत 10 लाख रुपये के हिसाब से लगभग 150 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। वहीं, दोपहिया वाहनों की औसत कीमत 1 लाख रुपये के हिसाब से 28 करोड़ रुपये की बिक्री हुई। इस तरह, कुल मिलाकर एक ही दिन में 178 करोड़ रुपये के वाहन बिके।

दिवाली तक जारी रहेगी रौनक
गणेश उत्सव से शुरू हुआ त्योहारी सीजन ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए बेहद शानदार साबित हो रहा है। नवरात्रि, दशहरा और अब पुष्य नक्षत्र पर हुई बंपर बिक्री के बाद यह सिलसिला दिवाली तक जारी रहने की उम्मीद है। वाहन डीलरों का अनुमान है कि इस साल पिछले वर्षों की तुलना में वाहनों की बिक्री में 20 से 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन


जीएसटी और ऑफर्स का मिला फायदा
बाजार में इस तेजी का एक बड़ा कारण जीएसटी दरों में कटौती और कंपनियों द्वारा दिए जा रहे आकर्षक ऑफर्स हैं। सरकार द्वारा जीएसटी की दरें 28% से घटाकर 18% करने से वाहनों की कीमतों में हजारों से लेकर लाखों रुपये तक की कमी आई है। इसके अलावा, कंपनियां भी ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह के डिस्काउंट दे रही हैं, जिससे लोगों का उत्साह बढ़ा है और बिक्री में इजाफा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें